ताजा खबर
भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्ष...   ||    POK में लॉन्चिंग पैड से बंकरों में पहुंचे आतंकी, भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान   ||    Canada Elections: कनाडा में किस पार्टी की सरकार बनने के चांस, सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें?   ||    चीन का पाकिस्तान के साथ होना क्यों हैरानी भरा नहीं, कैसे हैं दोनों के रिश्ते…   ||    पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील   ||    भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट   ||    29 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और जश्न के पल   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Parashurama Janmotsav 2025: भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव 29 अप्रैल को, जानें सब...   ||    IPL 2025: ‘कोई डर नहीं है, मैं बस गेंद देखता हूं’, धांसू शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़...   ||   

शाहरुख़ खान और सलमान खान की फिल्म 'करण अर्जुन' होगी सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, October 28, 2024

शाहरुख़ खान और सलमान खान के फैंस उन दोनों को एक साथ एक फिल्म में काम करते हुए देखने के लिए बहुत इंतजार कर रहे हैं।हालाँकि वे दोनों एक दूसरे की फिल्म में कैमियो करते हुए तो नजर आते हैं लेकिन एक साथ दोनों अब एक फिल्म में काफी समय से नजरनहीं आये।

पर अब उनके फैंस के लिए यह ख़ास खबर है। उन दोनों की फिल्म 'करण अर्जुन' जो की 13 जनवरी 1995 में रिलीज़ हुई थी, लगभग 30 साल के बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस बात की खबर फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन ने अपने सोशलमीडिया पर सभी फैंस को दी।

राकेश रोशन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीज़र शेयर करते हुए लिखा, "करण अर्जुन आ रहे हैं! 22 नवंबर 2024 से दुनिया भर केसिनेमाघरों में पुनर्जन्म का गवाह बनें।"

यह खबर सुनते ही सलमान शाहरुख़ के फैंस बड़े परदे पर उन दोनों को एक साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्मकरण अर्जुन उस समय की सुपरहिट फिल्म थी और इन दोनों सुपरस्टार्स की एक साथ यह सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

पुनर्जन्म पर आधारित है और फिल्म के हर किरदार, डायलाग आज तक लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। यहाँ तक की सलमान शाहरुख़ आजतक जब भी एक साथ नजर आते हैं उन्हें हर कोई करण अर्जुन ही बुलाता है।

तो आप सब लोग अपने अपने कैलेण्डर में 22 नवंबर 2024 को मार्क कर लीजिये और फिल्म करण अर्जुन को 30 साल के बाद फिर से बड़े परदे पर देखने का लुत्फ़ उठाये।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.