ताजा खबर
राणीप में पिता ने झगड़े के बाद पुत्र की दीपावली पर धारदार हथियार से हत्या की   ||    अहमदाबाद: शक में पति ने फास्ट फूड मैनेजर की चाकू मारकर हत्या की   ||    अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||   

दिवाली पर पुष्पा 2 का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 31, 2024

अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' इस साल की बहु प्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। यह फिल्म इस साल दिसंबर में बड़े परदेपर दस्तक देगी। आज दिवाली के अवसर पर फिल्म का नया पोस्टर जारी हुआ है।

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म दिसंबर के महीने में व्यापक स्तर पर दुनियाभर में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर फैंस की पूरी नजर है। इस फिल्म के कई धमाकेदार पोस्टर और गाने रिलीज हो चुकेहैं। आज दिवाली के अवसर पर 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर जारी हुआ है।

अल्लू अर्जुन ने आज गुरुवार को फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट शेयर किया है। पोस्टर पर लिखा है, 'हैप्पी दिवाली'।इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं। फिल्म के पहले पार्ट में भी रश्मिका मंदाना ही अल्लू के अपोजिट नजरआई थीं।

पुष्पा 2: द रूल का लेखन और निर्देशन सुकुमार ने किया है। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रोड्यूस किया है। 500 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर 2024 कोसिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.