ताजा खबर
साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़े उमर अब्दुल्ला, अटल ब्रिज की तारीफ, बोले- सबसे खूबसूरत जगहों में से एक   ||    विमान हादसे के पीड़ितों के परिवार को 10 करोड़ मुआवजे का लालच देकर ठगी की कोशिश, धमकी भी दी   ||    राजकुमार राव ने 8 साल पुराने केस में जलंधर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत   ||    सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई राजनीतिक और फिल्मी अटकलें ​​​​​​​   ||    कियारा अडवाणी के जन्मदिन पर वॉर 2 का फर्स्ट सिंगल आवण जावण रिलीज़ हुआ!   ||    सिला की शूटिंग के लिए वियतनाम पहुंचे हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब!   ||    एक्टर को एक्टर ही रहना चाहिए — 'अंदाज़ 2' के प्रमोशन में बोले सुनील दर्शन   ||    अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी का टीज़र रिलीज़ हुआ!   ||    अनुराग कश्यप की 'निशानची' का फर्स्ट लुक रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़!   ||    बांग्लादेशी घुसपैठियों और तस्करों पर दो राज्यों में बड़ी कार्रवाई   ||   

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने परिवार के साथ क्रिसमस की तस्वीरें की शेयर

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 28, 2024

साल 2024 ख़त्म होने वाला है और साल के अंत में हर कोई अपने परिवार के साथ वक़्त बिताना पसंद करता है। सारे सेलिब्रिटी अपने अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर चले जाते है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा जोनस जो की अपने परिवार के साथ इस समय लॉस एंजेलेस में है , उन्होंने क्रिसमस की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।

क्रिसमस की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "“इस क्रिसमस पर घर पर रहना बहुत अद्भुत था। हम सभी हमेशा प्यार और प्रियजनोंसे घिरे रहें।' इस खूबसूरत छुट्टी को मनाने वाले सभी लोगों को मेर्री क्रिसमस।"

आप इन फोटो में देख सकते हैं कि प्रियंका और उनके परिवार वालो ने सभी ने एक समान क्रिसमस के कपडे पहने हुए है।सभी लोग एकदूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पूरा परिवार छुट्टियों का एक साथ आनंद ले रहा है। प्रियंका ने अपनी बेटी मालती की फोटो भी इसमें शेयर की।

पी सी के फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह जल्द ही किसी हिंदी फिल्म में नजर आये। उन्हें साल 2021 में फिल्म 'द व्हाइटटाइगर' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट किए हैं पर हिंदी फिल्म में एक बार फिर से उनकी वापसी का काफी इंतजार हो रहा है।

सुनने में आया था कि वह जल्द ही राजामौली की अगली फिल्म में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ महेश बाबू नजर आएंगे। हालांकि इसबात को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गयी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.