ताजा खबर
राणीप में पिता ने झगड़े के बाद पुत्र की दीपावली पर धारदार हथियार से हत्या की   ||    अहमदाबाद: शक में पति ने फास्ट फूड मैनेजर की चाकू मारकर हत्या की   ||    अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||   

प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी शादी के बंधन में बंधे

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 15, 2025

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर और एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रतीक और प्रिया की शादी प्रतीक की दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर पर हुई। दोनों ने पारंपरिक तरीके से शादी की और फिर सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों बहुत खुशऔर प्यारे लग रहे हैं। एक तस्वीर में प्रतीक इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।

सामने आई पहली तस्वीर में प्रतीक और प्रिया एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रतीक अपनी दुल्हन के गले में मंगलसूत्रबांधते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में प्रतीक इमोशनल होते दिख रहे हैं। वहीं प्रिया उन्हें संभाल रही हैं। इन प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रतीकऔर प्रिया ने लिखा, ‘हर जन्म में तुमसे शादी करूँगा"

प्रिया साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘किस मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘जज्बा मेकाम किया। इसके अलावा, वह ओटीटी शोज ‘बेकाबू’, ‘राणा नायडू’ और ‘हैलो मिनी आदि में भी नजर आ चुकी हैं।

प्रतीक और प्रिया एक-दूसरे को पिछले पांच साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि, प्रतीक और प्रिया ने दो साल पहले वैलेंटाइन डे पर अपने रिश्ते कोइंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। पिछले साल दोनों ने सगाई की थी। वहीं इस साल दोनों ने शादी कर ली है। प्रतीक और प्रिया ने अपनी शादीमें डिजाइनर तरुण तहिलियानी के हाथों से बने हाथीदांत के परिधान पहले हैं जिसमें वे काफी सुंदर लग रहे हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.