ताजा खबर
राणीप में पिता ने झगड़े के बाद पुत्र की दीपावली पर धारदार हथियार से हत्या की   ||    अहमदाबाद: शक में पति ने फास्ट फूड मैनेजर की चाकू मारकर हत्या की   ||    अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||   

दीवानियत में नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे

Photo Source :

Posted On:Friday, February 14, 2025

'सनम तेरी कसम' फिल्म की री-रिलीज के बाद अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। अभिनेता ने फिल्म का एलानसोशल मीडिया पर किया है। फिल्म का नाम 'दीवानियत' है, जो प्यार और हार्ट ब्रेक से जुड़ी कहानी को बयां करने वाली है।

हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट तो नहीं बताई है लेकिन उन्होंने ये जरूर लिखा है कि फिल्म इस साल ही सिनेमाघरोंमें आने वाली है। अभिनेता ने पोस्ट पर लिखा- दीवानियत फिल्म कहानी है, प्यार और हार्टब्रेक की ये कहानी साल 2025 में सिनेमाघरों में आने वालीहै।

हर्षवर्धन राणे की आइकॉनिक लव स्टोरी 'सनम तेरी कसम' को बॉक्स ऑफिस पर री-रिलीज किया गया है। फिल्म का कलेक्शन इन दिनों बहुत हीशानदार चल रहा है। इसने नई रिलीज फिल्मों को पछाड़ दिया है। सनम तेरी कसम को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं और फिल्म ने अब तक 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म 'सनम तेरी कसम' री-रिलीज फिल्मों में दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, इस फिल्म को देखने के बाद फैंस मेंहर्षवर्धन राणे को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता थी, जिसका इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं। फिल्म कोमुश्ताक शेख ने लिखा है। इस फिल्म का निर्माण द साबरमती रिपोर्ट के निर्माता कर रहे हैं।

अभिनेत्री को लेकर भी कोई खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। उनके साथ इस फिल्म में और कौन से सितारे नजर आने वाले हैं, इस बारे मेंफिलहाल अभिनेता और मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.