ताजा खबर
भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्ष...   ||    POK में लॉन्चिंग पैड से बंकरों में पहुंचे आतंकी, भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान   ||    Canada Elections: कनाडा में किस पार्टी की सरकार बनने के चांस, सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें?   ||    चीन का पाकिस्तान के साथ होना क्यों हैरानी भरा नहीं, कैसे हैं दोनों के रिश्ते…   ||    पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील   ||    भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट   ||    29 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और जश्न के पल   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Parashurama Janmotsav 2025: भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव 29 अप्रैल को, जानें सब...   ||    IPL 2025: ‘कोई डर नहीं है, मैं बस गेंद देखता हूं’, धांसू शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़...   ||   

भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक 'हरे कृष्णा हरे राम' में कार्तिक आर्यन के डांस से नहीं हटा पाएंगे आप अपनी नजर

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 16, 2024

फाइनली भूल भुलैया 3 का टाइटल ट्रैक 'हरे कृष्णा हरे राम' आज रिलीज़ हो गया है और यह गाना ऑडियंस की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरा है।गाने को अंतर्राष्ट्रीय रैपर और गायक पिटबुल हमारे देसी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के साथ मिलकर गाया है और तनिष्क बागची और प्रीतम ने नीरजश्रीधर की आवाज़ को गाने में जोड़कर रखा है।

भूल भुलैया 3 के रिलीज़ का इंतजार बहुत जोरो शोरो से चल रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ा दी है और आज फिल्म काटाइटल ट्रैक 'हरे कृष्णा हरे राम' जो की इस फिल्म की पहचान है , मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है।

कार्तिक आर्यन ने गाने को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "शहर का सबसे स्पूकी स्लाइड, क्या आप इसको ट्राई करने की जरुरतकरेंगे ? भूल भुलैया 3 का टाइटल ट्रैक अब विश्व भर में रिलीज़ हो गया है। "

गाना कार्तिक आर्यन के डांस के साथ शुरू होता है और उनके डांस मूव्स से आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। कार्तिक ने गाने में बेहद कमाल का डांसकिया है। उसके साथ साथ पिटबुल, दिलजीत और नीरज श्रीधर की आवाज़ में यह गाना बहुत बढ़िया बना है। गाना सुपरहिट होने वाला है और जल्दही यह हर दिवाली पार्टी पर बजने वाला है।

अनीस बाज़मी द्वारा निर्देशित, भूल भुलैया 3 में अद्भुत कलाकार हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरीशामिल हैं। सहायक कलाकारों में विजय राज, राजपाल यादव, संजय मिश्रा, अश्विनी कालसेकर और कई अन्य प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं।

यह फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Song:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.