ताजा खबर
अहमदाबाद के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की दिवाली: अपने बच्चों के बिना अकेलापन, नए परिवार के साथ मिली थ...   ||    अहमदाबाद में दिवाली पर हुए फटाके हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, तीन युवकों पर FIR दर्ज   ||    रणवीर और दीपिका कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए   ||    प्रभास के जन्मदिन पर संदीप रेड्डी वांगा ने गिफ्ट किया अनोखा ‘साउंड स्टोरी’ टीज़र   ||    “हमने अपने सबसे बड़े भाई को खो दिया” — इला अरुण ने पियूष पांडे को दी भावनात्मक विदाई   ||    रणबीर-आलिया एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए   ||    चीन की नई चाल... भारत से लगती सीमा पर बनाए मिसाइल छिपाने वाले बंकर   ||    रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा चीन को चोट पहुंचाने चले थे ट्रंप, जिनपिंग के हाथ लग गया बड़ा खजाना!   ||    लड़का किसका? डिलीवरी होते ही बदल गए बेटा और बेटी, उदयपुर के अस्पताल में भिड़े दो परिवार   ||    राहुल गांधी ने अपनी मेहनत पर पानी क्यों फेर दिया, और सब लालू के हवाले कर दिया?   ||   

अनसूया सेनगुप्ता ने जीता कांन्स बेस्ट एक्टिंग अवार्ड

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 25, 2024

77वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। कई मशहूर सितारों ने रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। कानफिल्म फेस्टिवल 2024 में भारतीय अभिनेत्री अनसूया सेन गुप्ता ने देश का मान बढ़ाया है। कान फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कारजीतने वाली वह पहली अभिनेत्री हैं। उन्हें अपनी फिल्म ‘द शेमलेस’ (2024) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।इस फिल्म का निर्देशन कॉन्स्टेंटिन बोजानोव ने किया है। फिल्म में अनसूया ने एक सेक्स वर्कर के किरदार में हैं, जो एक पुलिसवाले की हत्या करके वैश्यालय भाग जाती है।

अनसूया ने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में की। इस फिल्म के लिए उनको फेसबुक के जरिए ढूंढागया था। दरअसल, अभिनेत्री के एक दोस्त ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनको ऑडिशन के लिए प्रस्ताव दिया था। ‘दशेमलेस’ में रेणुका के किरदार में उनके प्रभावशाली अभिनय ने उन्हें यह सम्मान दिलाया है। ‘द शेमलेस’ की पूरी टीम इसका जश्नमना रही है।

कान फिल्म फेस्टिवल के अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में अनसूया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए चुनी गई हैं। अनसूया ने पुरस्कारजीतने के बाद इसे समलैंगिक समुदाय और हाशिए पर जिंदगी जीने वाले समुदायों की बहादुरी को समर्पित किया।

अनसूया सेन गुप्ता मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने एक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप मेंकिया। बता दें कि अभिनेत्री ने नेटफ्लिक्स के शो मसाबा-मसाबा का सेट डिजाइन किया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.