ताजा खबर
गुजरात में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई, हरियाणा में पाकिस्तानियों को बाहर भेजने का...   ||    अजरबैजान ने भारत के साथ रिश्ते बढ़ाने के लिए अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू करने का लिया ...   ||    Fact check: सोशल मीडिया पर फायरिंग का एक वीडियो गलत दावे से वायरल, पहलगाम आतंकी हमले से नहीं है कोई ...   ||    Bharani Nakshatra Upay: सोमवार को भरणी नक्षत्र का बन रहा है शुभ संयोग, जीवन में सुख-समृद्धि पाने के ...   ||    28 अप्रैल का इतिहास: भारत और विश्व में घटित महत्वपूर्ण घटनाएँ   ||    DC vs RCB: किस बात से तिलमिला उठे किंग कोहली, केएल राहुल संग जमकर हुई जुबानी जंग, वीडियो वायरल   ||    MI vs LSG: हार के बाद Rishabh Pant को लगा एक और झटका, BCCI ने 24 लाख की दी सजा   ||    IPL 2025 के बीच इस खिलाड़ी पर लगा 4 मैच का बैन, खाते में दर्ज 8 डिमेरिट पॉइंट्स   ||    इन ‘छोटे’ बैंकों का ‘बड़ा’ धमाका, Fixed Deposit पर दे रहे 9% से ज्यादा ब्याज   ||    बिहार में पेट्रोल 100 के पार, जानें दिल्ली-नोएडा समेत बड़े शहरों में क्या दाम   ||   

अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने जॉली एलएलबी 3 का शेड्यूल पूरा किया

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 18, 2024

अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपनी आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पिछले दिनों यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंसने के चलते चर्चा में आ गई थी। फिल्म पर वकीलोंऔर जजों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया था। इस आरोप के बाद अब एक बार फिर से 'जॉली एलएलबी 3' सुर्खियां बटोर रही हैं।

दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अरशद वारसी भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।दोनों खड़े होकर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट भी साझा किया है।उन्होंने बताया कि 'जॉली एलएलबी 3' के राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दोनों जॉली ने राजस्थान मेंअच्छा समय बिताया।

'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसका दूसरा भाग साल 2017 में रिलीज हुआ था। ये दोनों कानूनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्में हैं। अब फिल्म के तीसरे भाग में दर्शकों को गुदगुदाने का काम किया जाएगा। इन फिल्मों में भारतीय न्यायिक प्रणाली पर व्यंग्य किया गया हैं। हंसी-मजाक के साथ इसमें कई गंभीर टिप्पणियां भी सुनने को मिलती है। कहा जा रहा है कि 'जॉली एलएलबी 3' 2025 में रिलीज होसकती है!

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.