ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

मेट्रो इन दिनों’ की जान और रीढ़ हैं इसका म्यूजिक बोली सारा अली खान

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 29, 2025

मुंबई में फिल्म मेट्रो इन दिनों के पहले गाने जमाना लगे का भव्य लॉन्च इवेंट हुआ, जिसमें फिल्म की स्टार सारा अली खान ने इस गाने और फिल्म के म्यूजिक को लेकर दिल से बात की।

इवेंट में सारा के साथ मौजूद थे उनके को-स्टार्स आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, प्रोड्यूसरभूषण कुमार, सिंगर पापोन और फिल्म की पूरी टीम।

गाने के बारे में बात करते हुए सारा ने कहा, “ये एक ऑडियो-विजुअल अनुभव है। जब हमने ये गाना देखा, तो लगा कि इसने हमारी पूरी फिल्म कोजान दे दी है। अनुराग बसु और प्रीतम सर ने जो म्यूजिक दिया है, वो हमारी फिल्म की रीढ़ की हड्डी है। हमने अपने आप को पर्दे पर इस म्यूजिक केसाथ जिंदा महसूस किया। बहुत अच्छा लगा।”

मेट्रो...इन दिनों, डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो (2007) का स्पिरिचुअल सीक्वल है। फिल्म चार अलग-अलग शहरों — मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु — में बसे मॉडर्न कपल्स की कहानियों को आपस में जोड़ती है।

फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फज़ल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे मंझे हुए कलाकार हैं! फिल्म के डायलॉग सम्राट चक्रवर्ती ने लिखे हैं और इसे भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और अनुराग बसु प्रोडक्शंस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

मेट्रो...इन दिनों 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का म्यूजिक पहले ही लोगों के दिलों को छू रहा है और जमाना लगे गाने के साथ यह सफर और खास बन गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.