घर-ऑफिस में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने की सही दिशा क्या है? ...

Source:

घर में कामधेनु रखने से घर में धन की कमी कभी नही होती है। इसके अलावा घर में सुख-शांति भी बनी रहती है। यह गाय कारोबार में भी उन्नती करने में मदद करती है।

Source:

वास्तु एक्सपर्ट डॉ मधु कोटिया की माने, तो कामधेनु की मुर्ति पूर्वोत्तर दिशा में रखनी चाहिए। इसके अलावा आप इसे मंदिर के आस-पास भी रख सकते हैं।

Source:

कामधेनु गाय की मुर्ती को कभी-भी छिपाकर नहीं रखनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कामधेनु के दर्शन मात्र से ही मन के नकारात्मक विचार दूर हो जाते हैं। ऐसे में अगर कोई आपके लिए नकारात्मक भाव लेकर आएगा, तो उसके भाव नष्ट हो सकते हैं।

Source:

कामधेनु गाय को लॉबी में रखना बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, यह गाय व्यक्ति के समस्याओं का नाश करती है। ऐसे में अगर मूर्ति लॉबी में होती है, तो घर के लोगों को इससे लाभ होगा।

Source:

कामधेनु गाय को कभी-भी टॉयलेट के आस-पास न रखें। ऐसा करने से कामधेनु आपसे नाराज हो सकती है। इसका आपको जीवन और आपके परिवार पर बुरा असर पड़ सकता है।

Source:

कामधेनु गाय को कभी-भी शोकेस में नही रखना चाहिए। ऐसा करने से वह मिरर के अंदर होती है, जिसका रिफ्लेक्शन होता है। इसका आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

Source:

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो कामधेनु की अधिक कृपा पाने के लिए पूरे घर में ही उनकी मूर्ति रख देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे घर में बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

Source:

Thanks For Reading!

Hing ke Totke: अपनाए हींग के ये कारगर टोटके, बनने लगेगा हर बिगड़ा काम

Find Out More