ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 17 अप्रैल

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

17 अप्रैल की तारीख इंडोनेशिया के लिए डरावनी याद के रूप में दर्ज है तो सीरिया के लिए यह आजादी लेकर आया। इसी दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन का निधन हुआ तो श्रीलंका में महान स्पिन गेंदबाज मुरलीधरन का जन्म हुआ। बहुरंगी घटनाओं से भरी यह तारीख इतिहास के पन्नों में इसी रूप में दर्ज है।
ज्वालामुखी विस्फोटः इंडोनेशिया के लोगों के लिए 17 अप्रैल एक भयावह याद है। 1815 में इसी दिन वहां के तमबोरा ज्वालामुखी में भयंकर धमाके के साथ विस्फोट हुआ था। देश के सुमबवा द्वीप स्थित यह ज्वालामुखी सैकड़ों वर्षों से शांत पड़ा था लेकिन पांच अप्रैल को अचानक इसमें कम्पन हुआ और 17 अप्रैल को भयानक विस्फोट। कहते हैं कि इस घटना में तकरीबन एक लाख लोगों की मौत हो गयी।
अन्य अहम घटनाएंः
1799- श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू। 04 मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ इसका अंत।
1941- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान युगोस्लाविया ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।
1946- सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।
1971- मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर युनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
1972- श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का जन्म।
1975- भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन का निधन।
1977- स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय।
1982- कनाडा ने संविधान को अपनाया।
1982- अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1986- नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति खत्म, शांति बहाली की घोषणा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.