ताजा खबर
LIVE Ahmedabad Plane Crash Updates: पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए शख्स की प्लेन क्रैश में ...   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 13 जून 2025: इजराइल में भारतीय दूतावास ने जारी...   ||    LIVE Weather News 13 June 2025: Delhi-NCR में गर्मी से हाल-बेहाल, आज कैसा रहेगा मौसम; जानें IMD अपडे...   ||    Ahmedabad plane crash: जहां क्रैश हुआ विमान वहां पहुंचे PM मोदी, मृतकों और घायलों के परिजनों से मिले   ||    एअर इंडिया की 16 फ्लाइट्स डायवर्ट, वापस लौट आईं लंदन-न्यूयॉर्क की Flights, एयरलाइन की लोगों से खास अ...   ||    ‘गुवाहाटी में प्लान हुआ फेल तो शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी को मारा’, शादी से 11 दिन पहले सोनम-राज ने रच...   ||    आसिम मुनीर को अमेरिकी बुलावे पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने पीएम मोदी से की ये मांग   ||    Explainer: सोनम-राज, साहिल-मुस्कान नहीं बनना चाहते लोग, शादी से पहले ही कर रहे ये ‘समझौता’, जानें क्...   ||    Explainer: असीम मुनीर के अमेरिका दौरे के क्या मायने हैं? पाकिस्तान को इतना भाव क्यों दे रहे ट्रंप   ||    ईरान पर इजरायल का हवाई हमला, तेहरान में दागी मिसाइलें और ड्रोन, अमेरिका बोला- हम सहायक नहीं   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 16 अप्रैल

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 15, 2021

अपने सफर में समृद्धि का इतिहास समेटे, देश के एक हिस्से को दूसरे से जोड़ने वाली भारतीय रेल के लिए 16 अप्रैल एक यादगार तारीख है। यह भारतीय रेल के सफर की शुरुआत का दिन है। आज के दिन ही दूसरे विश्वयुद्ध की विभीषिका के बीच दुनिया के चेहरे पर हंसी पैदा करने वाले महान कलाकार चार्ली चैप्लिन का जन्म हुआ था। देश और दुनिया की कई दूसरी अहम घटनाएं भी इस तारीख से जुड़ी हैं।


भारतीय रेलः वर्ष 1853 में भारतीय रेल की यात्रा शुरू हुई। 16 अप्रैल को इसका औपचारिक उद्घाटन हुआ। भारत की पहली रेल बम्बई और ठाणे के बीच चली थी। तकरीबन 400 अतिथियों के साथ 14 सवारी डिब्बों वाली रेलगाड़ी सायं साढ़े तीन बजे विशाल जनसमूह की करतल ध्वनि एवं तोपों की सलामी के साथ रवाना हुई थी। आज भारतीय रेल एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी बड़ी रेल व्यवस्था है।16 मंडलों में बंटे भारतीय रेल नेटवर्क से 1.6 मिलियन कर्मचारी जुड़े हैं, जो इसके संचालन को संभव बनाते हैं। भारतीय रेल के स्टेशनों की संख्या तकरीबन 7500 है।


चार्ली चैप्लिनः विश्वयुद्ध और महामंदी के डरावने माहौल में सशंकित, भयभीत और मायूस दुनिया के चेहरे पर हंसी की चंद जुंबिशें देने वाले महान हास्य अभिनेता चार्ली चैप्लिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 को हुआ था। उनका पूरा नाम सर चार्ल्स स्पेन्सर चैप्लिन था। वे मंजे हुए अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक व संगीतकार भी थे। मनोरंजन की दुनिया में चैप्लिन ने तकरीबन 75 वर्ष बिताए। सिनेमा के मूक युग के सबसे मौलिक, रचनात्मक और दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ने वाले अभिनेता के तौर पर चैप्लिन दुनिया भर में हमेशा याद किये जाएंगे। उनकी कही और लिखी कई पंक्तियां आज भी याद की जाती है- 'मेरा दर्द किसी के हंसने की वजह हो सकता है पर मेरी हंसी किसी के दर्द की वजह नहीं होनी चाहिए।'


अन्य अहम घटनाएंः
1919- जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरनेवालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।


1945- एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन शरणार्थी पोत डूब गया, जिसमें सात हजार लोग सवार थे।


1988- उत्तरी इराक के कुर्द आबादी वाले शहर हलबजा पर गैस हमले में हजारों लोगों की मौत। बड़ी संख्या में लोग इससे गंभीर रूप से बीमार हो गए।


1988- फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के ताकतवर नेता खलील अल वजीर उर्फ अबु जिहाद की ट्यूनीशिया के ट्यूनिस स्थित उनके घर में हत्या।


1990- बिहार की राजधानी पटना के निकट खचाखच भरी एक यात्री गाड़ी के दो डिब्बों में विस्फोट से 80 लोगों की मौत और 65 घायल हुए।


2004- भारत ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर पाकिस्तान को श्रृंखला में 2-1 से मात दी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.