ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 27 अप्रैल

Photo Source :

Posted On:Monday, April 26, 2021

मुगल साम्राज्य की अहम तारीखः भारत में मुगल इतिहास के लिए 27 अप्रैल की तारीख काफी अहम है। अलग-अलग वर्षों में मुगल शासन से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण घटनाओं का इस तारीख से संबंध है, इनमें सबसे अहम दिल्ली के तख्त-ओ-ताज से जुड़ी है। इसी दिन 1526 में बाबर दिल्ली का सुल्तान बना। इससे पहले बाबर ने पानीपत की लड़ाई में इब्राहिम लोदी को हराकर मुगल साम्राज्य की नींव रखी। इसके साथ ही 1606 में यही तारीख थी जब बादशाह जहांगीर ने बगावत पर उतरे पुत्र खुसरो को गिरफ्तार करवा दिया। 1748 में 27 अप्रैल को ही मुगल बादशाह मोहम्मद शाह की मौत हुई थी।
अन्य अहम घटनाएंः
1662- नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
1848- कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय की शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।
1812- रंगमंच और फिल्मों की मशहूर अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म।
1945- दूसरे विश्वयुद्ध में हिटलर के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ की सेनाओं ने संयुक्त मोर्चा खोला। जर्मनी में एल्बे नदी के किनारे अमेरिका और सोवियत संघ की सेनाओं के बीच पहली मुलाकात।
1960- नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की शुरुआत।
1961- तकरीबन डेढ़ सौ साल तक ब्रिटेन के अधीन रहने वाले पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लिओन की आजादी का दिन। आधी रात को हरी, सफेद और नीली पट्टियों वाले राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया।
1967- अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1972- अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा।
1989- बांग्लादेश में तूफान से पांच सौ लोगों की मौत।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.