ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

स्वंत्रता सैनानी और समाजसेवक बाबा आम्टे ,देश को आज़ादी दिलाने में की थी मदद | जानिए कौन थे वह |

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 11, 2021

दुनिया में करोड़ो लोगो के बीच कुछ लोग ऐसा महान कार्य करते है की वो लोगो के दिल में अमर होजाते है | ऐसेही ज़िंदा दिल जिसने अपनी पूरी ज़िन्दगी कुष्टरोगियो और ज़रूरतमंदो के नाम कर दिआ वो शक़्स है बाबा आम्टे |

समाजसेवी बाबा आमटे का जन्म 26 दिसंबर, 1914 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के हिंगनघाट में एक धनी परिवार में हुआ था। बाबा आमटे के पिता देवीदास ब्रिटिश भारत के प्रशासन में शक्तिशाली नौकरशाह थे। बाबा आमटे के पिता देवीदास वर्धा जिले के धनी जमींदार थे। बाबा आमटे की माता का नाम लक्ष्मीबाई आमटे था।
बाबा आमटे ने एमए.एलएलबी तक की पढ़ाई की। बाबा आमटे की पढ़ाई क्रिस्चियन मिशन स्कूल नागपुर में हुई। इसके बाद बाबा आमटे ने नागपुर यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई की और कई दिनों तक वकालत भी की थी। बाबा आमटे ने अपने पैतृक शहर में भी वकालत की थी जो कि काफी सफल रही थी।
स्वंत्रता सैनानी बननेकी भावना उन्हें महात्मा गाँधी और विनोभा भावे को देखकर आयी उनसे वो काफी प्रभावित थे | इन् दो महान व्यक्तियो के साथ मिलकर बाबा आम्टे ने भारत के गांव गांव का दौरा किआ और जाना गांवों मे अभावों में जीने वालें लोगों की असली समस्या | बाबा आमटे ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में भी खुलकर भाग लिया। बाबा आमटे ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में होने वाले बड़े आंदोलनों में भाग लिया था। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 8 अगस्त, 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन शुरू हुआ था। इस आन्दोलन के दौरान बाबा आमटे ने पूरे भारत में बंद लीडरों का केस लड़ने के लिए वकीलों को संगठित किया था।बाबा आम्टे के जीवन मे पूरी तरह परिवर्तन होगया जब उन्होंने एक कुष्टरोगी को देखा |

35 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी वकालत को छेड़कर समाजसेवा शुरू कर दी थी। उन्होंने कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए आनंदवन नामक संस्था की स्थापना की थी। समाजसेवी बाबा आमटे का 9 फरवरी, 2008 को 94 साल की आयु में उनकी मृत्यू होगई |



अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.