ताजा खबर
Breaking News: गुजरात विमान हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन, केंद्रीय जल शक्ति मंत्र...   ||    अहमदाबाद में ड्रीमलाइनर क्रैश, सभी 242 यात्रियों की मौत, शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच शुरू   ||    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान रिहायशी इलाके में गिरा, 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका   ||    पूरे परिवार को हमेशा के लिए सुलाना चाहती थी 33 साल की महिला, खिलाई नींद की खोली; ऐसे खुली पोल   ||    Heatwave Alert: दिल्ली से राजस्थान तक हीटवेव, डिहाइड्रेशन-हार्ट अटैक का बढ़ा रिस्क   ||    Indian Oil in Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में इंडियन ऑयल ने निभाई बड़ी भूमिका, झट से पूरी की ...   ||    राजा रघुवंशी की आखिरी तस्वीर आई सामने, कामाख्या मंदिर में दर्शन के बाद खिंचवाई थी, माथे पर लगा टीका   ||    Sonam Raghuvanshi से रिमांड में ये 7 सवाल पूछेगी पुलिस, राजा से तलाक ले लेती जान से मारा क्यों?   ||    LIVE Indore Couple Case Updates: सोनम ने हवाला से कमाए थे लाखों रुपये, मौसेरे भाई जितेंद्र के नाम से...   ||    ‘कट्टरपंथी और वामपंथी पागल हैं’, लॉस एंजेलिस में हिंसा-विरोध प्रदर्शन पर फिर बोले US प्रेसिडेंट डोना...   ||   

Aaj Ka Panchang 9 January : पौष शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 9, 2025

9 जनवरी 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 12:07 − 12:48 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 13:45 − 15:02 मिनट तक है। चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे।

🌕🌞 श्री सर्वेश्वर पञ्चाङ्गम् 🌞 🌕
------------------------------------------------
🚩🔱 धर्मो रक्षति रक्षितः🔱 🚩
🌅पंचांग- 09.01.2025🌅
युगाब्द - 5125
संवत्सर - कालयुक्त
विक्रम संवत् -2081
शाक:- 1946
ऋतु- शिशिर __ उत्तरायण
मास - पौष _ शुक्ल पक्ष
वार - गुरूवार
तिथि_ दशमी 12:21:56
नक्षत्र भरणी 15:06:04
योग साध्य 17:28:09
करण गर 12:21:56
करण वणिज 23:20:13
चन्द्र राशि - मेष till 20:45
चन्द्र राशि - वृषभ from 20:45
सूर्य राशि - धनु

🚩🌺 आज विशेष 🌺🚩
✍️ सूर्य पूजन, साम्ब दशमी

🍁 अग्रिम (आगामी) पर्वोत्सव 🍁

🔅 पुत्रदा एकादशी
. 10 जनवरी 2025
(शुक्रवार)
🔅 प्रदोष व्रत
. 11 जनवरी 2025
(शनिवार)
🔅 सत्य पूर्णिमा व्रत
. 13 जनवरी 2025
(सोमवार)

🕉️🚩 यतो धर्मस्ततो जयः🚩🕉️

सत्कर्म करते समय क्यों दी जाती है दक्षिणा ?

महालक्ष्मी का कलावतार हैं ‘दक्षिणा’ : - देवी ‘दक्षिणा’ महालक्ष्मीजी के दाहिने कन्धे (अंश) से प्रकट हुई हैं इसलिए दक्षिणा कहलाती हैं। ये कमला (लक्ष्मी) की कलावतार व भगवान विष्णु की शक्तिस्वरूपा हैं। दक्षिणा को शुभा, शुद्धिदा, शुद्धिरूपा व सुशीला–इन नामों से भी जाना जाता है। ये उपासक को सभी यज्ञों, सत्कर्मों का फल प्रदान करती हैं। गोलोक में भगवान श्रीकृष्ण को अत्यन्त प्रिय सुशीला नाम की एक गोपी थी जो विद्या, रूप, गुण व आचार में लक्ष्मी के समान थी। वह श्रीराधा की प्रधान सखी थी। भगवान श्रीकृष्ण का उससे विशेष स्नेह था। श्रीराधाजी को यह बात पसन्द न थी और उन्होंने भगवान की लीला को समझे बिना ही सुशीला को गोलोक से बाहर कर दिया।

गोलोक से च्युत हो जाने पर सुशीला कठिन तप करने लगी और उस कठिन तप के प्रभाव से वे विष्णुप्रिया महालक्ष्मी के शरीर में प्रवेश कर गयीं। भगवान की लीला से देवताओं को यज्ञ का फल मिलना बंद हो गया। घबराए हुए सभी देवता ब्रह्माजी के पास गए। ब्रह्माजी ने भगवान विष्णु का ध्यान किया। भगवान विष्णु ने अपनी प्रिया महालक्ष्मी के विग्रह से एक अलौकिक देवी ‘मर्त्यलक्ष्मी’ को प्रकट कर उसको दक्षिणा’ नाम दिया और ब्रह्माजी को सौंप दिया।

ब्रह्माजी ने यज्ञपुरुष के साथ दक्षिणा का विवाह कर दिया। देवी दक्षिणा के ‘फल’ नाम का पुत्र हुआ। इस प्रकार भगवान यज्ञ अपनी पत्नी दक्षिणा व पुत्र फल से सम्पन्न होने पर कर्मों का फल प्रदान करने लगे। इससे देवताओं को यज्ञ का फल मिलने लगा। इसीलिए शास्त्रों में दक्षिणा के बिना यज्ञ करने का निषेध है। दक्षिणा की कृपा के बिना प्राणियों के सभी कर्म निष्फल हो जाते हैं। ब्रह्मा, विष्णु, महेश व अन्य देवता भी दक्षिणाहीन कर्मों का फल देने में असमर्थ रहते हैं।

बिना दक्षिणा के किया गया सत्कर्म राजा बलि के पेट में चला जाता है। पूर्वकाल में राजा बलि ने तीन पग भूमि के रूप में त्रिलोकी का अपना राज्य जब भगवान वामन को दान कर दिया तब भगवान वामन ने बलि के भोजन (आहार) के लिए दक्षिणाहीन कर्म उसे अर्पण कर दिया। श्रद्धाहीन व्यक्तियों द्वारा श्राद्ध में दी गयी वस्तु को भी बलि भोजन रूप में ग्रहण करते हैं।

मनुष्य को सत्कर्म करने के बाद तुरन्त दक्षिणा देनी चाहिए तभी कर्म का तत्काल फल प्राप्त होता है। यदि जानबूझकर या अज्ञान से धार्मिक कार्य समाप्त हो जाने पर ब्राह्मण को दक्षिणा नहीं दी जाती, तो दक्षिणा की संख्या बढ़ती जाती है, साथ ही सारा कर्म भी निष्फल हो जाता है। संकल्प की हुई दक्षिणा न देने से (ब्राह्मण के अधिकार का धन रखने से) मनुष्य रोगी व दरिद्र हो जाता है व उससे लक्ष्मी, देवता व पितर तीनों ही रुष्ट हो जाते हैं।

शास्त्रों में दक्षिणा के बहुत ही अनूठे उदाहरण देखने को मिलते हैं | श्रीकृष्ण और बलराम दोनों भाईयों ने गुरु सान्दीपनि के आश्रम में रहकर 64 दिनों के अल्पसमय में सम्पूर्ण शास्त्रों की शिक्षा प्राप्त की। शिक्षा पूरी करने के पश्चात श्रीकृष्ण और बलराम ने गुरु सान्दीपनि से गुरुदक्षिणा माँगने की प्रार्थना की। अगस्त्यमुनि की तरह अनेक विद्याओं के समुद्र को एक ही सांस में सोख लेने की श्रीकृष्ण की अद्भुत शक्ति देखकर गुरुजी भी ताड़ गए और उन्होंने कसकर गुरु दक्षिणा मांगने का विचार किया। ऋषि ने अपनी पत्नी को कुछ मांगने को कहा। गुरुपत्नी ने श्रीकृष्ण से गुरुदक्षिणा के रूप में अकालमृत्यु को प्राप्त हुए अपने पुत्र को वापिस ला देने की बात कही।

सारी सृष्टि के रचयिता विष्णुरूपी भगवान श्रीकृष्ण अपनी गुरुमाता के दुःख को कैसे देख सकते थे? उन्होंने गुरुपुत्र को पुनर्जीवन का वरदान दिया। दोनों भाई प्रभासक्षेत्र में गये। उन्हें पता चला कि शंखासुर नामक राक्षस गुरुपुत्र को ले गया है, जो समुद्र के नीचे पवित्र शंख में रहता है, जिसे ‘पांचजन्य’ कहते हैं। दोनों भाइयों ने राक्षस का वध कर ‘पांचजन्य’ में चारों ओर ऋषिपुत्र को खोजा। ऋषिपुत्र को उसमें न पाकर वे शंख लेकर यम के पास पहुँचे और उसे बजाने लगे।

यम ने दोनों भ्राताओं की पूजा करते हुए कहा–’हे सर्वव्यापी भगवान, अपनी लीला के कारण आप मानवस्वरूप में हैं। मैं आप दोनों के लिए क्या कर सकता हूँ?’ श्रीकृष्ण ने यमराज से कहा–’मेरे गुरुपुत्र को मुझे सौंप दीजिये, जो अपने कर्मों के कारण यहाँ लाया गया था।’ इस प्रकार श्रीकृष्ण ने अपने गुरु को उनका जीवित पुत्र सौंपा और अपनी गुरुदक्षिणा पूर्ण की। गुरु द्रोणाचार्य ने एकलव्य से गुरुदक्षिणा में दाहिने हाथ का अंगूठा मांगा। दाहिने हाथ का अंगूठा न रहे तो बाण चलाया ही कैसे जा सकता है? एकलव्य की वर्षों की अभिलाषा, परिश्रम व अभ्यास–सब व्यर्थ हुआ जा रहा था, किंतु एकलव्य के मुख पर खेद की एक रेखा तक नहीं आयी। उस वीर गुरुभक्त बालक ने बायें हाथ में छुरा लिया और तुरंत अपने दाहिने हाथ का अंगूठा काटकर गुरुदेव के सामने धर दिया। भरे कण्ठ से द्रोणाचार्य ने कहा–’पुत्र! सृष्टि में धनुर्विद्या के अनेकों महान ज्ञाता हुए हैं और होंगे, किंतु मैं आशीर्वाद देता हूँ कि तुम्हारे इस भव्य त्याग और गुरुभक्ति का यश सदा अमर रहेगा।’ प्राचीन भारत में गुरु और शिष्य का ऐसा पवित्र और समर्पित रिश्ता था।

जय जय श्री सीताराम
जय जय श्री ठाकुर जी की
(जानकारी अच्छी लगे तो अपने इष्ट मित्रों को जन हितार्थ अवश्य प्रेषित करें।)
ज्यो.पं.पवन भारद्वाज(मिश्रा) व्याकरणज्योतिषाचार्य
पुजारी -श्री राधा गोपाल मंदिर, (जयपुर)


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.