ताजा खबर
सीमेंट रोड योजना पर लगी ब्रेक, अहमदाबाद में खर्च और काम का मांगा हिसाब   ||    कांकरिया लेकफ्रंट पर बच्चों को मिला नया तोहफ़ा, बाल वाटिका का भव्य पुनर्निर्माण   ||    जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    आज कहां है कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार? टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा, डिंपल को भी भूले लोग   ||   

सूर्य गोचर: 15 दिसंबर की रात से बदल जाएगी 3 राशियों की जिंदगी, सूर्य करेगा धनु राशि में प्रवेश

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 11, 2024

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य नवग्रहों में ग्रहों का राजा है और जिस व्यक्ति पर एक बार उसकी कृपा हो जाती है, उसे कभी भी मान-सम्मान, आत्मविश्वास, करियर, नौकरी या व्यवसाय संबंधी कार्यों में असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है। मान-सम्मान, आत्मा, उच्च पद और नेतृत्व क्षमता का स्वामी ग्रह सूर्य कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। 15 दिसंबर की रात सूर्य गोचर से 3 राशियों की जिंदगी बदलने वाली है।

रविवार, 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही खरमास भी शुरू हो जाएगा. 15 दिसंबर को रात्रि 9:56 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में आइए जानते हैं किन 3 राशियों को फायदा होगा।

मिथुन राशि के लिए सूर्य का गोचर अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि बढ़ेगी। शुरुआत में आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बाद में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। मन में एक अलग सी खुशी रहेगी। रिश्ते में सुधार आएगा. उन्नति पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और अंत में सफल भी होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। जातकों को पढ़ाई-लिखाई में सफल होने के लिए अपने मन पर नियंत्रण रखना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी। आप घूमने-फिरने पर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है और सूर्य का गोचर इस राशि के लिए लाभकारी रहेगा। सूर्य का धनु राशि में प्रवेश करियर में उन्नति देगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में रुकावटें दूर हो सकती हैं। व्यापार में लाभ हो सकता है। मेहनत से किया गया कार्य सफल होगा। विदेश यात्रा लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पढ़ाई करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। सूर्य का धनु राशि में प्रवेश आपके लिए अच्छा रहेगा। जातकों के जीवन से कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ऑनलाइन बिजनेस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। व्यापार वृद्धि के योग बनेंगे। आप जो काम करना चाहेंगे उसमें आपको निश्चित तौर पर सफलता हासिल होगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.