ताजा खबर
चंदोला झील में अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर रोक से किया इनकार   ||    अहमदाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन': मिनी बांग्लादेश पर AMC की अब तक की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई   ||    भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्ष...   ||    POK में लॉन्चिंग पैड से बंकरों में पहुंचे आतंकी, भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान   ||    Canada Elections: कनाडा में किस पार्टी की सरकार बनने के चांस, सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें?   ||    चीन का पाकिस्तान के साथ होना क्यों हैरानी भरा नहीं, कैसे हैं दोनों के रिश्ते…   ||    पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील   ||    भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट   ||    29 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और जश्न के पल   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||   

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा, भारत ने रूस का तेल खरीदा क्योंकि हम चाहते थे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 11, 2024

मुंबई, 11 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत के रूस से तेल खरीदने पर कहा, भारत ने रूस का तेल खरीदा क्योंकि हम चाहते थे कि कोई उनका तेल खरीदे। ये हमारी पॉलिसी का डिजाइन था। हम नहीं चाहते थे कि तेल की कीमतें बढे़ं। दरअसल, यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस से तेल और गैस खरीदने पर पाबंदियां लगा दी थी। इससे यूरोप के कई देशों को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा था। ऐसे में कई पश्चिमी देशों ने भारत पर सवाल खड़े किए थे। वहीं, भारत अपने बचाव में कहता रहा है कि वो किससे तेल खरीदेगा और किससे नहीं ये उनका फैसला है। वो किसी के दबाव में नहीं आएगा। इस बीच गार्सेटी ने कहा है कि भारत ने रूस से तेल खरीद कर किसी नियम का उल्लंघन ही नहीं किया। वहींं, कल ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम पर रूस से तेल न खरीदने के लिए दबाव बनाया गया था। जयशंकर ने कहा था, सोचिए अगर हम दबाव के आगे झुक गए होते और रूस का तेल खरीदना बंद कर दिया होता तो लोगों के लिए पेट्रोल की कीमत कितनी बढ़ जाती, पेट्रोल कम से कम 20 रुपए महंगा होता।

तो वहीं, गार्सेटी ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को मॉडर्न रोमांटिक रिलेशनशिप जैसे बताया। उन्होंने कहा, अगर फेसबुक की भाषा में भारत और अमेरिका के रिश्तों को देखा जाए तो ये कहा जा सकता है कि पहले हम कॉम्प्लिकेटेड रिश्ते में थे और अब हम डेट कर रहे हैं। हम एक दूसरे की आदतों को समझ रहे हैं ये कह सकते हैं अब हम लिवइन में हैं। गार्सेटी ने कहा, भारत ये स्पष्ट कर चुका है कि उसकी पॉलिसी नॉन-एलाइनमेंट की है। यानी वो किसी गुट का हिस्सा नहीं बनना चाहता है। उन्हें किसी के साथ की जरूरत नहीं है। रोमांटिक भाषा में कह सकते हैं कि भारत अकेला रहना पसंद करेगा शादी नहीं करेगा। भारत और अमेरिका दुनिया के 2 बड़े लोकतांत्रिक देश हैं। दोनों में खामियां हैं। हमें स्वीकार करना चाहिए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.