ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

ट्रम्प ने कहा- युद्ध खत्म करने के लिए जमीन की अदला-बदली हो सकती है, जेलेंस्की ने किया सख्त विरोध, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 13, 2025

मुंबई, 13 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के संभावित रास्तों पर चर्चा करना था। चर्चा के दौरान ट्रम्प ने सुझाव दिया कि इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों को जमीन की अदला-बदली करनी पड़ सकती है। हालांकि, यूरोपीय नेताओं ने उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि 15 अगस्त को होने वाली उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात में ऐसा कोई समझौता न किया जाए, जिससे यूक्रेन को नुकसान उठाना पड़े। बैठक में जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन धोखे की राजनीति कर रहे हैं। वे यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का उन पर कोई असर नहीं है, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनबास क्षेत्र की जमीन रूस को सौंपने से जुड़े सवाल पर जेलेंस्की ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपनी जमीन किसी भी हालत में नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने दोहराया कि पहले युद्धविराम होना चाहिए और उसके बाद सुरक्षा की मजबूत गारंटी मिलनी आवश्यक है।

जेलेंस्की ने यह भी स्पष्ट किया कि यूक्रेन की भूमि के बारे में कोई भी निर्णय यूक्रेन की सहमति के बिना नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि रूस को इस बात का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए कि वह यूक्रेन के यूरोप या नाटो में शामिल होने की संभावना पर वीटो लगाए। उनका आरोप था कि पुतिन शांति नहीं चाहते बल्कि यूक्रेन पर कब्जा करने की मंशा रखते हैं और इस धोखे में कोई नहीं आएगा। यूरोप और यूक्रेन को आशंका है कि ट्रम्प और पुतिन के बीच ऐसा कोई समझौता हो सकता है जिससे रूस को यूक्रेन का लगभग पांचवां हिस्सा मिल जाए। इस बैठक में फिनलैंड, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, पोलैंड, यूरोपीय यूनियन के नेता और नाटो महासचिव मार्क रूट भी मौजूद थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.