ताजा खबर
साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़े उमर अब्दुल्ला, अटल ब्रिज की तारीफ, बोले- सबसे खूबसूरत जगहों में से एक   ||    विमान हादसे के पीड़ितों के परिवार को 10 करोड़ मुआवजे का लालच देकर ठगी की कोशिश, धमकी भी दी   ||    राजकुमार राव ने 8 साल पुराने केस में जलंधर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत   ||    सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई राजनीतिक और फिल्मी अटकलें ​​​​​​​   ||    कियारा अडवाणी के जन्मदिन पर वॉर 2 का फर्स्ट सिंगल आवण जावण रिलीज़ हुआ!   ||    सिला की शूटिंग के लिए वियतनाम पहुंचे हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब!   ||    एक्टर को एक्टर ही रहना चाहिए — 'अंदाज़ 2' के प्रमोशन में बोले सुनील दर्शन   ||    अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी का टीज़र रिलीज़ हुआ!   ||    अनुराग कश्यप की 'निशानची' का फर्स्ट लुक रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़!   ||    बांग्लादेशी घुसपैठियों और तस्करों पर दो राज्यों में बड़ी कार्रवाई   ||   

बोत्सवाना में निकला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा, 2,492 कैरेट का डायमंड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 22, 2024

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बोत्सवाना में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा की फर्म लुकारा डायमंड की एक कैरो खदान में 2492 कैरेट का हीरा निकला है। यह 1905 में साउथ अफ्रीका में मिले 3106 कैरेट के कलिनन डायमंड के बाद अब तक का सबसे बड़ी हीरा है। कैरो खदान बोत्सवाना की राजधानी गेबरोन से करीब 500 किमी दूर है। इससे पहले 2019 में इसी खदान में 1758 कैरेट का सेवेलो हीरा मिला था। इसे फ्रांस की फैशन कंपनी लुई विटॉन ने खरीदा था। हालांकि, उन्होंने इसकी कीमत नहीं बताई थी। वहीं, इससे पहले 2017 में बोत्सवाना की कैरो माइन में 1111 कैरेट का लेसेडी ला रोना हीरा मिला था, जिसे ब्रिटेन के एक ज्वेलर ने 444 करोड़ रुपए में खरीदा था। बोत्सवाना दुनिया के सबसे बड़े डायमंड प्रोड्यूसर्स में से एक है। दुनिया के 20% हीरा का उत्पादन यहीं होता है। लुकारा डायमंड फर्म के हेड विलियम लैंब ने कहा, "हम इस खोज से बेहद खुश हैं। इस हीरे को हमारी मेगा डायमंड रिकवरी एक्स-रे तकनीक की मदद से खोजा गया। हम इस 2492 कैरेट के हीरे तो तराशने की कोशिश में लगे हैं।

बोत्सवाना ने पिछले महीने खनन को लेकर नया कानून का प्रस्ताव रखा था। इसके तहत एक बार लाइसेंस मिलने के बाद खनन कंपनियों को स्थानीय निवेशकों को 24% हिस्सेदारी देनी होगी। तो वहीं, 1905 में साउथ अफ्रीका की प्रीमियर नंबर 2 खदान से निकला कलिनन हीरा अब तक का सबसे कीमती हीरा है। इसके नाम खदान के मालिक थॉमस कुलिनन के नाम पर रखा गया था। 1907 में ब्रिटिश राजा एडवर्ड VII को भेंट किया गया था। इसके बाद एम्सटर्डम के जोसेफ ऐशर ने अलग-अलग आकार और साइज में 9 टुकड़ों में काटा था। कलिनन हीरे को ग्रेट स्टार ऑफ अफ्रीका भी कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा टुकड़ा ब्रिटेन के राजा चार्ल्स के राजदंड में लगा है। वहीं इसका दूसरा सबसे बड़ा टुकड़ा राजपरिवार के इम्पीरियल स्टेट क्राउन में जड़ा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.