ताजा खबर
पवन कल्याण ने उस्ताद भगत सिंह का क्लाइमेक्स कम्पलीट किया!   ||    संजय दत्त के जन्मदिन पर द राजा साब से नया पोस्टर रिलीज़ हुआ!   ||    राज कुंद्रा ने मेहर का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया!   ||    स्क्रिप्ट नहीं है, और स्टार्स फिल्म बना रहे है - इंडस्ट्री क्राइसिस पर बोले सुनील दर्शन   ||    वॉर 2 का पहला गाना "आवण जावण" इस तारीख को होगा रिलीज!   ||    दोहरे मापदंड अपना रहे हैं आमिर ख़ान, इवेंट में झूठ बोलना कबुल किया!   ||    “वे हमारे गीतों को ऐसे बेच रहे हैं जैसे हम उनकी जागीर है”: मयूर पुरी ने रेडियो और स्ट्रीमिंग कंपनियो...   ||    2027 तक बुलेट ट्रेन दौड़ेगी गुजरात में, पूरा प्रोजेक्ट 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य   ||    वॉशिंगटन से उड़ान भरते ही बोइंग ड्रीमलाइनर का इंजन फेल, पायलट ने मेडे घोषित कर बचाई जान   ||    ‘स्याही पड़ गई इनके चेहरों पर…’ ऑपरेशन महादेव को लेकर अमित शाह की विपक्ष को खरी-खरी   ||   

श्रीलंकाई नौसेना ने 18 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, 3 नाव को कब्जे में लिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 23, 2024

मुंबई, 23 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। श्रीलंकाई नौसेना ने 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और 3 नाव को अपने कब्जे में ले लिया। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि मछुवारे उनके डेल्फ्ट द्वीप में घुस आए थे। श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गयान विक्रमसूर्या ने बताया कि अब मछुआरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंका के जाफना जिले में कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया जाएगा। यह एक हफ्ते में दूसरा मामला है जब श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नाव जब्त कर ली थी। श्रीलंकाई अधिकारियों के मुताबिक इस साल अब तक 182 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया और 25 नाव जब्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय मछुआरे अवैध तरीके से श्रीलंका में घुसने की कोशिश करते हैं।

श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि 2023 में भी भारतीय मछुआरों यहीं हाल था, जिसमें जून के महीने में 240-245 तक मछुआरों गिरफ्तार किया था, जो इस साल लगभग 75% है। कई बार तमिलनाडु सरकार इस बात का मुद्दा केन्द्र सरकार के सामने भी उठा चुकी है। मछुआरे सबसे ज्यादा तमिलनाडु के पाक स्ट्रेट से श्रीलंका के उत्तरी सिरे में मछलियों पकड़ने जाते हैं। यहां बड़ी संख्या में मछलियों का झुंड रहता है, जो लंबी और वजन में भारी होती हैं। दरअसल, भारतीय हिस्से में मछलियों की संख्या लगातार कम हो रही हैं। ऐसे में फिशिंग के लिए मछुआरे श्रीलंका के आइलैंड की तरफ जाते हैं। हालांकि वहां तक जाने के रास्ते में इंटरनेशनल समुद्री सीमा पड़ती है, जिसे भारतीय मछुआरों को लांघना पड़ता है। इस सीमा को पार करते ही श्रीलंकन नेवी भारतीय मछुआरों को अरेस्ट कर लेती है। श्रीलंकाई सेना कई बार भारतीय मछुआरों पर गोली चला चुकी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.