ताजा खबर
साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़े उमर अब्दुल्ला, अटल ब्रिज की तारीफ, बोले- सबसे खूबसूरत जगहों में से एक   ||    विमान हादसे के पीड़ितों के परिवार को 10 करोड़ मुआवजे का लालच देकर ठगी की कोशिश, धमकी भी दी   ||    राजकुमार राव ने 8 साल पुराने केस में जलंधर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत   ||    सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई राजनीतिक और फिल्मी अटकलें ​​​​​​​   ||    कियारा अडवाणी के जन्मदिन पर वॉर 2 का फर्स्ट सिंगल आवण जावण रिलीज़ हुआ!   ||    सिला की शूटिंग के लिए वियतनाम पहुंचे हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब!   ||    एक्टर को एक्टर ही रहना चाहिए — 'अंदाज़ 2' के प्रमोशन में बोले सुनील दर्शन   ||    अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी का टीज़र रिलीज़ हुआ!   ||    अनुराग कश्यप की 'निशानची' का फर्स्ट लुक रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़!   ||    बांग्लादेशी घुसपैठियों और तस्करों पर दो राज्यों में बड़ी कार्रवाई   ||   

थाइलैंड में संसद ने पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को बनाया प्रधानमंत्री, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 16, 2024

मुंबई, 16 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। थाइलैंड में संसद ने पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को प्रधानमंत्री पद के लिए चुन लिया है। वह पूर्व प्रधानमंत्री थाक्सिन शिनवात्राकी बेटी है। 37 वर्षीय पाइतोंग्तार्न देश की 31वीं प्रधानमंत्री बनी हैं। वे थाईलैंड के इतिहास की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री भी हैं, साथ ही वे इस पद पर पहुंचने वाली देश की दूसरी महिला हैं। यिंगलुक थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनने वाली देश की पहली महिला थीं। वह पाइतोंग्तार्न की बुआ हैं। पाइतोंग्तार्न, शिनवात्रा फैमिली से प्रधानमंत्री बनने वाली तीसरी नेता हैं। थाक्सिन के जीजा सोमचाई वोंगसावत भी 2008 में थाईलैंड के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

संसद में शिनावत्रा के पक्ष में 319 वोट पड़े वहीं, उनके विरोध में 145 वोट पड़े। 27 सांसदों ने वोट नहीं डाला। सदन में 493 सांसद हैं। पाइतोंग्तार्न को बहुमत हासिल करने के लिए 248 मतों की जरूरत थी। शुक्रवार को सदन में 489 सांसद मौजूद थे। पाइतोंग्तार्न शिनावत्रा 2023 से फू थाई पार्टी की अध्यक्ष हैं। वे अप्रैल 2023 में हुए चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार भी रही थी। उनके नेतृत्व में पार्टी चुनाव में दूसरे स्थान पर रही। इससे पहले पिछले हफ्ते संवैधानिक कोर्ट ने मुख्य विपक्षी मूव फॉरवर्ड पार्टी को बर्खास्त कर दिया था। साथ ही इसके सभी नेताओं पर 10 साल तक के लिए बैन लगा दिया था। मूव फॉरवर्ड पार्टी ने पिछले साल हुए चुनावों में सबसे अधिक सीटें जीती थीं।

आपको बता दें, थाक्सिन 2001 में थाइलैंड के पीएम बने थे। थाक्सिन शिनवात्रा को तख्तापलट के जरिए सत्ता से बाहर किया गया था। पाइतोंग्तार्न सत्ताधारी पार्टी ‘फु थाई’ की नेता है। हालांकि पाइतोंग्तार्न अभी सांसद नहीं हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.