ताजा खबर
सीमेंट रोड योजना पर लगी ब्रेक, अहमदाबाद में खर्च और काम का मांगा हिसाब   ||    कांकरिया लेकफ्रंट पर बच्चों को मिला नया तोहफ़ा, बाल वाटिका का भव्य पुनर्निर्माण   ||    जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    आज कहां है कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार? टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा, डिंपल को भी भूले लोग   ||   

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पति एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से हुई अलग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 20, 2023

मुंबई, 20 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पति एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं। उन्होंने इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर किया। दरअसल मेलोनी के पति ने हाल ही में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद जॉर्जिया ने उनसे अलग होने का फैसला लिया।मेलोनी ने फेसबुक पर लिखा, एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ मेरा 10 साल का रिश्ता यहीं खत्म होता है। कुछ समय से हमारे रास्ते अलग हो गए थे अब इसे स्वीकार करने का समय आ गया है। कपल की एक बेटी है, जिसका जन्म 2006 में हुआ।

जॉर्जिया मेलोनी पति एंड्रिया जियाम्ब्रुनो इटली के जाने-माने न्यूज चैनल के एंकर हैं। हाल ही में एक अन्य मीडिया ने जियाम्ब्रुनो के प्रोग्राम के ऑफ-एयर अंश ब्रॉडकास्ट किए। इनमें जियाम्ब्रुनो एक महिला से अभद्र भाषा में बात करते नजर आए। उन्होंने महिला से अफेयर की बात कही। जियाम्ब्रुनो ने महिला से कहा कि अगर वो उनके साथ शारीरिक संबंध बनाती है तो वो उस महिला को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। इसके बाद मेलोनी के पति की काफी आलोचना हुई। इसके पहले अगस्त में सामूहिक बलात्कार मामले के बाद स्पष्ट रूप से पीड़िता को दोषी ठहराने वाली टिप्पणियों को लेकर भी उनकी आलोचना की गई थी। अगस्त में उन्होंने कहा था, यदि आप डांस करने पब जाती हैं, तो आपको शराब पीने का पूरा अधिकार है, ऐसे में किसी भी तरह की गलतफहमी और किसी भी तरह की प्रॉबलम नहीं होती। लेकिन अगर आप शराब पीने से मना करती हैं तो शायद मुसीबत में फंस सकती हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.