ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

ईरानी महिला ने बैन के बावजूद मस्जिद में गाना गाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 7, 2023

मुंबई, 07 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां हैं। सार्वजनिक जगहों में गाने पर बैन उनमें से एक है। इसके बावजूद एक महिला ने ईरान के इशफान शहर में गाना गाया। ईरान में महिलाओं के मानवाधिकारों पर काम करने वाली एक्टिविस्ट मासिह अलिनेजद ने ये वीडियो शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मासिह ने लिखा है कि इतनी हिम्मत वाली औरतें ही एक दिन ईरान के महिला विरोधी लोगों को सत्ता से बाहर करेंगी। दरअसल, महिला ने ये गाना शहर की सबसे ऐतिहासिक मस्जिद में ये गाया है।

इशफान शहर की मस्जिद में जब महिला गाना गा रही थी तो काफी लोग मौजूद थे। कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद मस्जिद के गार्ड ने उन्हें गाना गाने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने इसका विरोध किया। वो गाना गाती रही, जिसके बाद गार्ड खुद वहां से चला गया। ईरान में पिछले साल हुए हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के बाद महिलाएं खुद पर लगी पाबंदियों के खिलाफ खुलकर सामने आ रही हैं। हालांकि, मस्जिद में गाना गाने वाली महिला ने अपना सिर ढका हुआ था। आपको बता दें, 2013 में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने एक फतवा जारी किया था। इसमें कहा गया था कि महिलाओं का गाना तभी मंजूर होगा जब तक उसे सुनकर किसी के अंदर गलत खयाल पैदा नहीं होते हैं। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो महिलाएं न तो अकेले, न समूह में गाना गा सकती हैं। तब से वहां महिलाओं के गाने पर पाबंदियां हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.