ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

इंडोनेशिया ने वूश नाम की हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की लॉन्च, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 2, 2023

मुंबई, 02 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने चीन की मदद से बनी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन लॉन्च की। ये इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से बांडुंग शेहर को जोड़ेगी। वूश नाम की इस ट्रेन की एवरेज स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। चीन की मदद से 142 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन भी बनाई गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 7.3 बिलियन डॉलर यानी 6 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट को पूरा करने में इंडोनेशिया और चीनी कंपनियों ने एक साथ काम किया है। इसे पूरा करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 2019 में रेलवे ने इस पर काम शुरू कर दिया था, लेकिन कोरोना महामारी और आर्थिक समस्याओं के कारण इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में काफी समय लग गया। ये राष्ट्रपति जोको विडोडो और चीनी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का अहम प्रोजेक्ट था।

आपको बता दें, तेज रफ्तार की वजह से इसमें से वूश की आवाज आती है, जिस वजह से इसका नाम ही 'Whoosh' रख दिया गया है। राष्ट्रपति विडोडो ने बताया कि Whoosh का पूरा नाम टाइम सेविंग, ऑप्टिमल ऑपरेशन, रिलायबल सिस्टम है। ये ट्रेन बिजली से भी चलती है। साथ ही, राष्ट्रपति जोकोवी ने इस प्रोजेक्ट को पर्यावरण के अनुकूल और मास ट्रांसपोर्टेशन का आधुनिकीकरण बताया है। वहीं, मंत्री लुहुत पंडजैतन ने कहा कि बुलेट ट्रेन की टिकट की कीमत 15 अक्टूबर के आस-पास लागू की जाएंगी। हालांकि BBC के मुताबिक, टिकट की कीमत 1,331-1,830 रुपए (250,000-350,000 इंडोनेशियाई रुपए) के बीच हो सकती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.