ताजा खबर
सीमेंट रोड योजना पर लगी ब्रेक, अहमदाबाद में खर्च और काम का मांगा हिसाब   ||    कांकरिया लेकफ्रंट पर बच्चों को मिला नया तोहफ़ा, बाल वाटिका का भव्य पुनर्निर्माण   ||    जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    आज कहां है कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार? टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा, डिंपल को भी भूले लोग   ||   

भारतीय मूल की अमेरिकी छात्रा डोमिनिक रिपब्लिक से गायब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 10, 2025


मुंबई, 10 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय मूल की अमेरिकी स्टूडेंट सुदीक्षा कोनांकी पिछले हफ्ते गुरुवार को कैरेबियाई द्वीप डोमिनिकन रिपब्लिक से गायब हो गई थीं। अब माना जा रहा है कि उसकी डूबने से मौत हो गई है। ABC न्यूज ने लोकल अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है। जांच में शामिल तीन अधिकारियों ने बताया कि कोनांकी 5 मार्च को छह लोगों के साथ समुद्र तट पर टहल रही थी, जिसके बाद शायद वह समुद्र में डूब गईं। सुदीक्षा पिछले हफ्ते छुट्टियां मनाने डोमिनिक के पुंटा काना कस्बे पहुंचीं थीं। डोमिनिकन के लोकल अधिकारियों ने सुदीक्षा की तलाश में जगह-जगह पोस्टर भी लगाए थे, जिनमें बताया गया था कि 20 साल की एक लड़की समुद्र तट पर टहलते समय गायब हो गई है। उसका कद 5 फीट 3 इंच है। सुदीक्षा के साथ गए ज्यादातर लोग रात को वापस लौट आए थे, लेकिन वो एक दोस्त के साथ समुद्री तट पर ही रुक गई थी। पुलिस का अनुमान है कि इसी दौरान वो समुद्र में तैरने गईं और लहर के चपेट में आ गईं। लोगों ने सुदीक्षा को आखिरी बार 6 मार्च को पुंटा काना के रिउ रिपब्लिका रिसॉर्ट में समुद्र तट पर टहलते हुए देखा था। उसका आखिरी वीडियो फुटेज समुद्र तट पर 6 मार्च को सुबह 4:15 बजे का है। सुदीक्षा का परिवार 2006 से अमेरिका में रह रहा है और वहां का स्थायी निवासी है। उसके पिता सुब्बारायडू कोनांकी ने कहा कि मेरी बेटी मेडिकल की फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती थी।

सुदीक्षा की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वो पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री और बॉयोलॉजी में ग्रेजुएशन कर रहीं थीं। इससे पहले उन्होंने वर्जीनिया में थॉमस जेफरसन हाई स्कूल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में पढ़ाई की। पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने कहा कि वो सुदीक्षा के परिवार और वर्जीनिया में अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी के अधिकारी सुदीक्षा को वापस घर लाने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.