ताजा खबर
अडाणी गैस के तिमाही परिणाम हुए घोषित, बढ़ी 16 प्रतिशत बिक्री   ||    पवन कल्याण ने उस्ताद भगत सिंह का क्लाइमेक्स कम्पलीट किया!   ||    संजय दत्त के जन्मदिन पर द राजा साब से नया पोस्टर रिलीज़ हुआ!   ||    राज कुंद्रा ने मेहर का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया!   ||    स्क्रिप्ट नहीं है, और स्टार्स फिल्म बना रहे है - इंडस्ट्री क्राइसिस पर बोले सुनील दर्शन   ||    वॉर 2 का पहला गाना "आवण जावण" इस तारीख को होगा रिलीज!   ||    दोहरे मापदंड अपना रहे हैं आमिर ख़ान, इवेंट में झूठ बोलना कबुल किया!   ||    “वे हमारे गीतों को ऐसे बेच रहे हैं जैसे हम उनकी जागीर है”: मयूर पुरी ने रेडियो और स्ट्रीमिंग कंपनियो...   ||    2027 तक बुलेट ट्रेन दौड़ेगी गुजरात में, पूरा प्रोजेक्ट 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य   ||    वॉशिंगटन से उड़ान भरते ही बोइंग ड्रीमलाइनर का इंजन फेल, पायलट ने मेडे घोषित कर बचाई जान   ||   

इलॉन मस्क पर महिला कर्मचारियों से सेक्शुअल रिलेशन बनाने का आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 12, 2024

मुंबई, 12 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इलॉन मस्क पर स्पेस-X में काम करने वाली महिला कर्मचारियों से सेक्शुअल रिलेशन बनाने का आरोप लगा है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पेस-X और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क ने महिला एम्प्लॉईज पर अपने बच्चे पैदा करने का दबाव भी डाला। इस मामले में तीन महिलाएं सामने आई हैं, जिनमें से दो ने दावा किया है कि इलॉन मस्क और उनके बीच यौन संबंध थे। एक महिला ने बताया कि मस्क ने उससे कई बार अपने बच्चे पैदा करने को लेकर बात की थी। इन महिलाओं में से एक स्पेस-X में इंटर्न थी। महिलाओं ने बताया है कि जब उन्होंने मस्क से बच्चे करने को मना किया तो उन्हें सैलरी देने से मना कर दिया गया। इतना ही नहीं, जानबूझकर उनकी परफॉर्मेंस भी खराब की गई। वहीं, इलॉन मस्क के वकीलों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह रिपोर्ट फर्जी है और इसमें झूठे आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा स्पेस-X की प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल ने भी आरोपों को गलत बताया है।

तो वहीं, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसके पास 48 से ज्यादा लोगों के पास से मिले सबूत हैं। इनमें टेक्स्ट मैसेज, ईमेल और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। महिला कर्मचारियों ने जब मामले की शिकायत कंपनी के HR से की तो HR ने स्पेस-X की प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल को सारी बात बताईं। इसके बाद शॉटवेल ने HR टीम को महिला कर्मचारियों को कंपनी से निकालने का आदेश दिया था। इससे पहले 2022 में एक फ्लाइट अटेंडेंट ने आरोप लगाया था कि मस्क ने उससे एरोटिक मसाज करने को कहा था। मस्क ने इसके बदले में एक घोड़ा देने की बात कही थी। स्पेस-X की 5 पूर्व महिला कर्मचारियों ने 2021 में कंपनी के कुछ लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, इस साल की शुरुआत में भी एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी पर यौन शोषण और भेदभाव का आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इन सारी शिकायतों के बाद कैलिफोर्निया की सिविल राइट एजेंसी मामले की जांच कर रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.