ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

चीनी रक्षा मंत्री के लापता होने की आशंका, 29 अगस्त को दिखे आखिरी बार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 11, 2023

मुंबई, 11 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन में अब रक्षा मंत्री ली शांगफू के भी गायब होने की रिपोर्ट्स हैं। जापान में अमेरिका के राजदूत रेहम इमैनुअल ने चीन में बढ़ते राजनीतिक उलटफेर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। उन्‍होंने लिखा है कि पिछले दो सप्‍ताह से चीन के रक्षा मंत्री नहीं देखे गए हैं। इससे पहले चीन की सेना के रॉकेट फोर्स के जनरल भी गायब हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी रक्षामंत्री ली शांगफू को 29 अगस्‍त 2023 के बाद से ही नहीं देखा गया है। उन पर 2017 में हुए भ्रष्टाचार के मामले में जांच चल रही थी। उन्होंने आखिरी बार चीन-अफ्रीका शांति और सुरक्षा फोरम को संबोधित किया था। इससे पहले वो सिक्योरिटी फोरम में शामिल होने के लिए रूस के दौरे पर गए थे। इस दौरान शांगफू ने चीन को घेरने के लिए ताइवान के इस्‍तेमाल करने पर अमेरिका पर निशाना साधा था। उन्‍होंने कहा था कि अमेरिका ऐसा कर आग से खेलने का काम कर रहा है।

वहीं, चीन के रक्षा मंत्री जिस दिन से गायब हैं, उसी समय चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने देश की सेना में एकता रखने और स्थिर रहने की बात कही है। यही नहीं उन्‍होंने सेना को जंग के लिए तैयार रहने को भी कहा है। चीनी मंत्री ली को मार्च 2023 में रक्षा मंत्री नियुक्‍त किया गया था। चीनी रक्षा ली एक सैन्य परिवार से आते हैं। ली के पिता, ली शाओज़ू, एक रेड आर्मी के अफसर रह चुके थे। उन्होंने 1930 और 1940 के दशक के अंत में जापान के खिलाफ जंग लड़ी थी। उन्हें गृहयुद्ध और उसके बाद हुए कोरियाई युद्ध के दौरान लॉजिस्टिक रेलवे के पुनर्निर्माण में अहम भूमिका के लिए भी जाना जाता था। ली को बाद में 1950 से 1970 के दशक तक तिब्बत और युन्नान के सीमावर्ती क्षेत्रों में PLA यानी पीपल्स लिबरेशन आर्मी का रणनीतिक रेलवे बल का प्रभारी बनाया गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.