ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

यूक्रेनी राजधानी पर सबसे बड़ा मिसाइल अटैक, 8 लोगो की मौत, 70 लोग घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 24, 2025

मुंबई, 24 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस ने बुधवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए, जबकि 70 से ज्यादा घायल हो गए। यह बीते 9 महीने में यूक्रेन की राजधानी पर किया गया सबसे बड़ा हमला है। अधिकारियों ने बताया कि हमले की वजह से कई बिल्डिंगों ने आग लग गई। 42 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जिसमें 6 बच्चे शामिल हैं। अभी भी कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर 70 मिसाइल और 145 ड्रोन से हमला किया, जिनका मेन टारगेट राजधानी कीव को निशाना बनाना था।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि इस हमले का मकसद अमेरिका पर दबाव डालना था। राज्य इमरजेंसी सर्विस ने टेलीग्राम लिखा कि जहां हमला हुआ है, वहां मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी है। कीव में 13 जगहों को निशाना बनाया गया, जिसमें रिहायशी इमारतें और पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है। वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने एक्स पर कहा कि इन हमलों से पता चलता है कि यूक्रेन नहीं, बल्कि रूस शांति के लिए बाधा है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि राजधानी में अब तक आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि अधिकारियों ने पहले कहा था कि 9 लोग मारे गए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने "यूक्रेन के एविएशन, मिसाइल और स्पेस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और बख्तरबंद इंडस्ट्री, रॉकेट फ्यूल और बारूद प्रोडक्शन ठिकानों पर लंबी दूरी के हवा, जमीन और समुद्र से हमला करने वाले हथियारों और ड्रोन के जरिए हमला किया। हमले का उद्देश्य पूरे हो गया। सभी टारगेट हिट हो गए। यह जुलाई 2024 के बाद से शहर पर किया गया सबसे बड़ा हमला था। जुलाई 2024 में हॉस्पिटल और रिहायशी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में 33 लोग मारे गए थे।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह रूस की तरफ से कीव पर किए गए हमले से खुश नही हैं। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मैं कीव पर रूसी हमलों से खुश नहीं हूं। यह जरूरी नहीं था और इसका समय भी बहुत खराब था। व्लादिमीर, रुको! हर हफ्ते 5000 सैनिक मर रहे हैं। चलो शांति समझौता कर लें। ट्रम्प ने कल यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को फटकार लगाई थी। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि जेलेंस्की अखबार के पहले पन्ने पर शेखी बघार रहे हैं कि ‘यूक्रेन कानूनी रूप से क्रीमिया पर कब्जे को मान्यता नहीं देगा। ट्रम्प ने कहा था कि जेलेंस्की का यह बयान रूस के साथ शांति वार्ता के लिए बेहद हानिकारक है। क्रीमिया सालों पहले बराक ओबामा के कार्यकाल में गंवाया जा चुका था और अब वह कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की के भड़काऊ बयानों की वजह से ही इस युद्ध को सुलझाना इतना मुश्किल हो गया है। उनके पास घमंड करने के लिए कुछ भी नहीं है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.