ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

पाकिस्तान में इजराइल विरोधी प्रदर्शन, KFC कर्मचारी की हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 16, 2025

मुंबई, 16 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पंजाब में इजराइल विरोधी प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी फास्ट फूड रेस्टोरेंट KFC के आउटलेट पर लूटपाट और तोड़फोड़ की। कट्टरपंथी इस्लामी ग्रुप तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के हमले में KFC के एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखपुरा में घटी। पुलिस के मुताबिक TLP कार्यकर्ताओं के एक बड़े ग्रुप ने सुबह-सुबह KFC आउटलेट पर धावा बोल दिया था। हमलावरों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करते हुए स्टाफ पर गोलियां चलाईं। इस दौरान 40 साल के एक कर्मचारी आसिफ नवाज की मौत हो गई, जबकि बाकी स्टाफ दुकान छोड़कर भाग गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस जबतक मौके पर पहुंची तो उपद्रवी भाग चुके थे। इस मामले में 3 दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है।

आपको बता दें, एक दिन पहले ही TLP कार्यकर्ताओं ने रावलपिंडी में KFC आउटलेट को भी निशाना बनाया था और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। पिछले हफ्ते कराची और लाहौर में भी इसी तरह के हमले हुए थे, जहां KFC आउटलेट में आग लगा दी गई थी। पंजाब पुलिस इस मामले में 17 TLP मेंबर को गिरफ्तार किया था। कुछ दिनों पहले बांग्लादेश में भी इजराइल विरोधी प्रदर्शनकारियों ने कई इंटरनेशनल ब्रांड्स की दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ की थी। प्रदर्शनकारी बाटा, KFC, पिज्जा हट और प्यूमा जैसे ब्रांड के शोरूम में घुस गए थे और वहां रखे सामानों को नुकसान पहुंचाया था। यह घटना उस वक्त हुई थी जब हजारों लोग फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सिलहट, चटगांव, खुलना, बरिशाल, कमिला और ढाका में सड़कों पर उतरे थे। माना जा रहा है कि ये हिंसा उन फेक न्यूज के चलते फैली, जिनमें ये दावा किया गया था कि ये कंपनियां इजराइल से जुड़ी हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.