ताजा खबर
सीमेंट रोड योजना पर लगी ब्रेक, अहमदाबाद में खर्च और काम का मांगा हिसाब   ||    कांकरिया लेकफ्रंट पर बच्चों को मिला नया तोहफ़ा, बाल वाटिका का भव्य पुनर्निर्माण   ||    जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    आज कहां है कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार? टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा, डिंपल को भी भूले लोग   ||   

अमेरिका ने यूक्रेन की सभी सैन्य मदद रोकीं, ट्रम्प और जेलेंस्की की बहस के बाद हुआ ऐलान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 4, 2025

मुंबई, 04 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच बहस के 3 दिन बाद अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद रोकने का ऐलान किया। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। ऐसी मदद जो अमेरिका से अभी तक यूक्रेन नहीं पहुंची है, उसे भी रोक दिया गया है। इसमें पोलैंड तक पहुंच चुका सामान भी शामिल है। इसे लेकर यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्मिहाल ने कहा कि हमारे पास जितने रास्ते हैं, उनके जरिए शांतिपूर्ण तरीके से अमेरिका के साथ सहयोग जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अमेरिकी सैन्य सहायता यूक्रेन के लिए बेहद जरूरी है और इसने हजारों लोगों की जान बचाने में मदद की है।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार रोकी गई मदद तब तक बहाल नहीं की जाएगी, जब तक राष्ट्रपति ट्रम्प को यह यकीन नहीं हो जाता कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वास्तव में शांति चाहते हैं। यूक्रेन की सैन्य मदद रोकने से कुछ घंटे पहले ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, जेलेंस्की नहीं चाहते कि जब तक उन्हें अमेरिका का समर्थन हासिल है, तब तक शांति हो। यह जेलेंस्की की तरफ से दिया गया सबसे खराब बयान है। अमेरिका इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। यूक्रेन को सैन्य मदद रोके जाने को लेकर फिलहाल अमेरिकी रक्षा विभाग और राष्ट्रपति ट्रम्प ने कोई टिप्पणी नहीं की है। ब्लूमबर्ग ने रक्षा विभाग के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प इस बात की समीक्षा कर रहे हैं कि क्या जेलेंस्की रूस के साथ शांति कायम करना भी चाहते हैं या नहीं। ट्रम्प प्रशासन के एक अधिकारी ने फॉक्स न्यूज से कहा कि यह मदद स्थायी तौर पर नहीं रोकी गई है। बाइडेन प्रशासन ने 20 जनवरी को एक बयान में कहा कि उसने फरवरी 2022 से यूक्रेन को 65.9 बिलियन डॉलर की सैन्य मदद दी है। इन सैन्य मदद में मिसाइलों से लेकर लैंडमाइंस तक शामिल हैं। अमेरिकी मदद के बिना यूक्रेन का रूस के सामने 3 साल से भी ज्यादा समय तक टिक जाना नामुमकिन था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.