ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

मॉरिशस में शिवरात्रि से पहले 6 हिंदू श्रद्धालुओं की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 4, 2024

मुंबई, 04 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मॉरिशस में शिवरात्रि से पहले होने वाले एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आग लगने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। कई लोग इसमें घायल हुए। घटना पर विदेश मंत्री एय जयशंकर ने दुख जताया है। मॉरिशस के पुलिस कमिश्नर अनिल कुमार दिप ने कहा- श्रद्धालु शिवरात्रि से पहले 3 मार्च को ग्रैंड बेसिन झील तक पैदल यात्रा कर रहे थे। ये लोग लकड़ी और बांस से बनी एक गाड़ी पर देवताओं की मूर्तियां रखकर झील जा रहे थे। ये गाड़ी बिजली के खुले तारों के संपर्क में आ गई और इसमें आग लग गई। ग्रैंड बेसिन झील को पूर्वी अफ्रीकी देश मॉरिशस का हिंदू समुदाय पवित्र मानता है।

अफ्रीकी देश मॉरिशस में हिंदू सबसे बड़ा धर्म है। 2011 की सेंसस के मुताबिक, यहां करीब 48.5% आबादी हिंदू है। यह अफ्रीका का इकलौता ऐसा देश है, जहां इतनी बड़ी तादाद में हिंदू रहते हैं। वैश्विक स्तर पर देखा जाए, तो हिंदुओं की आबादी के मामले में भारत और नेपाल के बाद मॉरिशस का ही नाम आता है। मॉरिशस में हिंदू धर्म तब आया जब भारतीय मजदूरों को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर फ्रांसीसी कॉलोनियों में लाया गया था। इसके बाद इन्हें मॉरिशस सहित हिंद महासागर के कई द्वीपों पर ब्रिटिश कॉलोनियों में भी काम पर लगाया गया। यह मजदूर मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से आए थे। बाद में इनमें से बड़ी संख्या में लोग मॉरिशस में ही बस गए। मॉरिशस की सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को हिंदू धर्म मानने वाले कर्मचारियों के लिए 2 घंटे की छुट्टी की घोषणा की थी। वहीं, मॉरिशस के सांसद महेंद गंगा प्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा था कि सिर्फ PM मोदी ही अयोध्या को फिर से दुनिया के सामने ला सकते थे और उन्होंने ऐसा कर दिखाया है। मैं और मॉरिशस में रह रहे हिंदू आज इस बात से बेहद खुश हैं कि भगवान राम का मंदिर अब वहां है, जहां वे पैदा हुए थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.