ताजा खबर
सीमेंट रोड योजना पर लगी ब्रेक, अहमदाबाद में खर्च और काम का मांगा हिसाब   ||    कांकरिया लेकफ्रंट पर बच्चों को मिला नया तोहफ़ा, बाल वाटिका का भव्य पुनर्निर्माण   ||    जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    आज कहां है कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार? टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा, डिंपल को भी भूले लोग   ||   

इटली में समुद्र में तैरता मिला 5300 किलो कोकीन, कीमत 7 हजार करोड़ रुपए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 21, 2023

मुंबई, 21 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इटली ने समुद्र में तैरती 5300 किलो कोकीन को जब्त किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को सिसली शहर की पुलिस ने दी। कोकेन की कीमत 7 हजार करोड़ रुपए बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली थी कि साउथ अमेरिका से एक जहाज में कोकीन भेजी जा रहा है। तब से इटली का कोस्ट गार्ड वहां से आने वाले जहाजों पर नजर रख रहा था। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कोकीन के पैकेटों को समुद्र में फेंक दिया था। इसके बाद इटली में ड्रग माफिया कोकीन को मछली पकड़ने वाली बोट में डालकर ले जा रहे थे। इसी दौरान इटली के सर्विलांस एयरक्राफ्ट की नजर इन पर पड़ गई।

जिसके बाद तस्करों को ड्रग्स ले जाते हुए देखने के बाद कोस्ट गार्ड के एयरक्राफ्ट ने सिसली की पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 2 ट्यूनिशिया, 1 इटली, 1 अल्बानिया और एक फ्रेंच तस्कर को गिरफ्तार किया। इन लोगों से पूछताछ कर इटली में कोकेन भेजने वाले तस्करों के बारे में पता लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस के समय पर लिए गए एक्शन की सिसली राज्य के राष्ट्रपति रिनाटो शिफानी ने सराहना की है। उन्होंने कहा- ड्रग्स हमारे देश के लिए काफी बड़ी मुसीबत है। कुछ बेशर्म लोग परिवारों और लोगों को खतरे में डालने के लिए इसके बीज बोए हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.