ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

20 डेज इन मारियुपोल को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 11, 2024

मुंबई, 11 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड 20 डेज इन मारियुपोल को मिला है। फिल्म में रूसी हमले से तबाह हुआ यूक्रेनी शहर मारियूपोल दिखाया गया है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग के एक महीने में यह शहर 90 प्रतिशत तबाह हो गया था। फिल्म के कई शॉट्स तब ही रिकॉर्ड किए गए थे। एसोसिएटेड प्रेस और PBS फ्रंटलाइन ने मिलकर ये डॉक्यूमेंट्री बनाई है। फिल्ममेकर और फोटो वीडियो जर्नलिस्ट मस्टीस्लाव चेर्नोव इसके डायरेक्टर हैं।

आपको बता दें, न्यूज एजेंसी AP के वीडियो जर्नलिस्ट मस्टीस्लाव चेर्नोव जंग शुरू होने से एक घंटा पहले मारियुपोल पहुंचे थे। वो 20 दिन यहां रहे। उन्होंने तबाह हुई इमारतें, रोते बिलखते लोग, बच्चों महिलाओं की लाशें, अस्पतालों थिएटरों पर बमबारी और सामूहिक कब्रों को रिकॉर्ड किया। उन्होंने जो रिकॉर्डिंग की वो करीब 30 घंटे की थी। इसमें से शॉट्स काटे गए। डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की गई। इसके शुरुआती 40 मिनट में ही रूसी सैनिकों की क्रूरता दिख गई। तो वहीं, चेर्नोव ने अवॉर्ड लेते हुए कहा, काश यह फिल्म बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। काश रूस ने यूक्रेन पर कभी हमला किया ही नहीं होता। मैं चाहता हूं कि सीजफायर हो जाए। सभी लोग आजादी से रहें। मारियुपोल के वो लोग जिन्होंने अपनी जान दी है, उन्हें कभी नहीं भुलाया जाएगा, क्योंकि सिनेमा यादें बनाता है और यादें इतिहास बनाती हैं। ग्लोरी टू यूक्रेन।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.