ताजा खबर
Satellite पुलिस ने 40 लाख की ठगी करने वाले जोड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया   ||    अहमदाबाद फार्महाउस में अफ्रीकी छात्रों की अवैध शराब पार्टी, 20 गिरफ्तार   ||    अल्लू अर्जुन ने 'कांतारा चैप्टर 1' की तारीफ की, कहा- "दिमाग उड़ाने वाली फिल्म"   ||    शिवकार्तिकेयन की मुंबई में भंसाली से मुलाकात, फैंस में बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा   ||    गायक-संगीतकार सचिन सांघवी गिरफ्तार, महिला पर यौन उत्पीड़न का आरोप   ||    भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का निधन, अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने दी अंतिम श्रद्धांजलि   ||    रश्मिका मंदाना की नई फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखी उलझी हुई प्रेम कहानी   ||    सिंगापुर में भारतीय नर्स को क्यों मिली दो कोड़े मारने की सजा? पढ़ें क्या हैं आरोप   ||    'आजाद वेनेजुएला में पीएम मोदी की मेजबानी के लिए तैयार हूं'; नोबेल विजेता मचाडो ने और क्या कहा?   ||    अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील पर बनेगी बात? दक्षिण कोरिया में होगी चिनफिंग और ट्रंप की मुलाकात   ||   

कौन हैं ज्यादा हिंदू जनसंख्या वाले दुनिया के 10 देश? कितनी है कुल आबादी?

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 27, 2023

दुनिया में ईसाई और मुस्लिम आबादी वाले कई देश हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कितने देशों में हिंदू आबादी है और किन देशों में कितने हिंदू रहते हैं? भारत दुनिया में सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाला देश है। भारत में बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं. भारत का पड़ोसी देश नेपाल एक हिंदू देश है और वहां बड़ी संख्या में हिंदू आबादी भी रहती है। इसके अलावा और भी कई देश हैं जहां हिंदू बड़ी संख्या में रहते हैं।

जिसमें बांग्लादेश, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और मॉरीशस शामिल हैं।दुनिया में हिंदुओं की आबादी 1 अरब 20 करोड़ से ज्यादा है. इनमें से 1 अरब 10 करोड़ हिंदू अकेले भारत में रहते हैं। इसके अलावा भारत में मुसलमानों और ईसाइयों की आबादी भी अधिक है। हिंदू धर्म के बाद भारत में अन्य धर्मों की आबादी लगभग 30 करोड़ है।

किस देश में कितने हिंदू हैं?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल में सबसे ज्यादा 81.19 फीसदी हिंदू आबादी है। नेपाल में 2.40 करोड़ हिंदू हैं जबकि 23 लाख से अधिक बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। जबकि बांग्लादेश में 8.54% हिंदू आबादी है. यहां करीब 1.37 करोड़ लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं।वहीं, इंडोनेशिया की 1.74% आबादी हिंदू है, जिसकी कुल आबादी करीब 48 लाख है। वहीं, पाकिस्तान में हिंदू आबादी का केवल 1.85% हैं।

पाकिस्तान की 22 करोड़ की आबादी में सिर्फ 40 लाख हिंदू हैं.इसके अलावा भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में केवल 30 लाख हिंदू हैं। श्रीलंका की कुल जनसंख्या लगभग 2 करोड़ 25 लाख है। वहीं, अमेरिका में सिर्फ 24 लाख हिंदू रहते हैं, जो वहां की कुल आबादी का 0.7 फीसदी है. मलेशिया में करीब 21 लाख हिंदू रहते हैं. ब्रिटेन में करीब 12 लाख हिंदू हैं. मॉरीशस में करीब 6 लाख हिंदू रहते हैं.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.