ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

ISS से कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने पहला मैसेज भेजा, मैं अंतरिक्ष यात्री 634 हूं

Photo Source :

Posted On:Friday, June 27, 2025

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अपना पहला संदेश भेजा है। शुभांशु ने कहा, “आप सभी को अंतरिक्ष से नमस्कार। मैं यहां बिल्कुल एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं। मैं अंतरिक्ष यात्री 634 हूं। यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

उन्होंने बताया कि अगले 14 दिन उनके लिए बेहद अद्भुत होंगे। ISS में उनका स्वागत ऐसा था जैसे घर के दरवाजे खुल गए हों। शुभांशु ने कहा कि अंतरिक्ष आना एक शानदार अनुभव है और यहां आकर उनकी सोच और भी व्यापक हो गई है।

शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं, पहले राकेश शर्मा थे जिन्होंने 8 दिन अंतरिक्ष में बिताए थे। शुभांशु लगभग 14 दिन अंतरिक्ष में रहेंगे।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभांशु शुक्ला के परिवार से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.