ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

गूगल की Gemini चैटबोट आपके डाटा से AI को ट्रेन करेगी – जानिए इसे बंद कैसे करें

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 19, 2025

मुंबई, 19 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन) गूगल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबोट Gemini के लिए गूगल ने नई डाटा पॉलिसी का ऐलान किया है। 2 सितंबर से लागू होने वाली इस पॉलिसी के तहत गूगल आपकी Gemini ऐप में की गई चैट्स और फाइल अपलोड्स को AI मॉडल के प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल करेगा। इस कदम से Gemini की कार्यक्षमता और सटीकता में सुधार हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह भी है कि आपके व्यक्तिगत संवाद और अपलोड विश्लेषण के लिए संग्रहित किए जाएंगे, जिससे डाटा प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

AI सिस्टम्स को बेहतर और अधिक प्राकृतिक जवाब देने के लिए यूजर्स के इंटरैक्शन का विश्लेषण किया जाता है। पब्लिक डाटा काफी नहीं होता, इसलिए कंपनियां यूजर की क्वेरीज और प्रोम्प्ट्स को अपनी मॉडल ट्रेनिंग में इस्तेमाल करती हैं। जिससे AI यह समझ पाता है कि लोग असल में कैसे सवाल पूछते हैं और किन जवाबों की उम्मीद करते हैं।

प्राइवेसी के लिए गूगल ने 'Gemini Apps Activity' नाम से एक फीचर दिया है जो आपकी गतिविधियां रिकॉर्ड करता है। 2 सितंबर के बाद इसे 'Keep activity' कहा जाएगा। अगर आप नहीं चाहते कि आपकी Gemini की बातचीत और अपलोड्स AI प्रशिक्षण के लिए सेव हों, तो इसे बंद करना काफी आसान है।

Gemini डेटा शेयरिंग को ऐसे बंद करें

डेस्कटॉप पर:

Gemini.Google.com पर जाकर अपने अकाउंट में लॉगिन करें। वहां लेफ्ट साइड मेन्यू में Settings and help चुनें और Activity सेक्शन में जाकर Gemini activity को ऑफ करें। यहीं से आप अपनी पुरानी रिकॉर्ड भी डिलीट कर सकते हैं। बंद करने के बाद गूगल आपके पिछले 72 घंटे की गतिविधियां ही सेव रखेगा, उसके बाद वे भी डिलीट हो जाएंगी।

मोबाइल पर:

Gemini ऐप खोलें, प्रोफाइल आइकन पर टैप करें, फिर Gemini apps activity चुनें और वहां से इसे ऑफ करें व पुराने डाटा को क्लियर करें।

अगर आपके पास कई Google अकाउंट हैं तो इन स्टेप्स को हर अकाउंट पर दोहराना होगा।

यह बदलाव इस बात का उदाहरण है कि कैसे AI को बेहतर बनाने के लिए कंपनियां डेटा इकट्ठा करती हैं, लेकिन साथ ही यूजर्स की प्राइवेसी का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। गूगल ने यूजर्स को अपनी डेटा शेयरिंग रोकने का विकल्प देकर भरोसा कायम रखने की कोशिश की है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.