ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

Vinesh Phogat Retirement U Turn: विनेश फोगाट का बड़ा ऐलान, संन्यास से लिया यू-टर्न, ओलंपिक में फिर खेलेंगी दांव

Photo Source :

Posted On:Friday, December 12, 2025

भारत की दिग्गज महिला रेसलर विनेश फोगाट ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। उन्होंने संन्यास से यू-टर्न लेने का ऐलान कर दिया है। विनेश फोगाट ने इसी साल अगस्त में इस खेल से दूरी बनाई थी और कुछ समय के लिए राजनीति में भी एंट्री की थी, लेकिन अब वह एक बार फिर कुश्ती के मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ ये अपडेट साझा किया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी निगाहें अब लॉस एंजिल्स में होने वाले 2028 ओलंपिक खेलों पर टिकी हैं।

आग कभी नहीं बुझती है'

उन्होंने आगे लिखा कि सन्नाटे और एकांत में उन्हें कुछ ऐसा मिला जिसे वह भूल गई थीं— "आग कभी नहीं बुझती है"। उन्होंने महसूस किया कि यह केवल थकावट और शोर के नीचे दबी हुई थी।

इस बार, विनेश फोगाट को अपने बेटे से भी प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने आगे कहा, "और इस बार, मैं अकेले नहीं चल रही हूं, मेरा बेटा मेरी टीम में शामिल हो रहा है, मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा, 2028 ओलंपिक की इस राह पर मेरा छोटा चीयरलीडर।"

पहले ओलंपिक मेडल की तलाश

विनेश फोगाट के लिए पेरिस ओलंपिक एक बुरा सपना साबित हुआ था। पेरिस ओलंपिक में शानदार कुश्ती की नुमाइश करते हुए विनेश ने महिलाओं के 50 किलो कैटेगरी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। लेकिन, फाइनल से कुछ घंटे पहले उन पर ओवरवेट होने का आरोप लगा और वह डिस्क्वालिफाई कर दी गईं।

इसके चलते वह ऐतिहासिक ओलंपिक मेडल से चूक गई थीं। इससे पहले उन्होंने रियो ओलंपिक (2016) और टोक्यो ओलंपिक (2020) में भी हिस्सा लिया था, लेकिन वह मेडल नहीं जीत सकी थीं। ऐसे में, वह अपने करियर का पहला ओलंपिक मेडल जीतने के लिए एक बार फिर ये कोशिश करने के लिए तैयार हैं, और फैंस को उम्मीद है कि 2028 में उनकी यह तलाश पूरी होगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.