ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

अंडर-19 कप्तान आयुष म्हात्रे ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगाया शतक, मुंबई ने विदर्भ को हराया

Photo Source :

Posted On:Friday, November 28, 2025

मुंबई, 28 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनने के सिर्फ चार घंटे बाद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक जमाया। उनकी नाबाद 110 रनों की पारी की बदौलत मुंबई ने एलीट ग्रुप बी में विदर्भ को 7 विकेट से हराया।

म्हात्रे को सुबह 11:50 बजे अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। दोपहर 3:20 बजे मुंबई की ओर से ओपनिंग करने उतरे आयुष ने 53 गेंदों में 8 छक्के और 8 चौकों की मदद से शतक पूरा किया। उनकी शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

मुंबई ने 193 रन का पीछा करते हुए 21 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। अजिंक्य रहाणे और हार्दिक तामोरे जल्दी आउट हुए, लेकिन म्हात्रे ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ 35 गेंदों में 85 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार के आउट होने के बाद शिवम दुबे ने 39 नाबाद रन बनाकर टीम को 13 गेंद पहले जीत दिलाई। मुंबई ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 194 रन बनाए।

विदर्भ की मजबूत शुरुआत

विदर्भ ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 192 रन बनाए। अथर्व तायड़े (64) और अमन मोखड़े (61) ने अर्धशतक बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। तायड़े ने 36 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया, जबकि मोखड़े ने 30 गेंद में दो छक्के और सात चौके जड़े। मुंबई के शिवम दुबे और साईराज पाटिल ने मिलकर छह विकेट लेकर विदर्भ की रन गति को रोका।

अन्य मैचों के परिणाम

  • मध्यप्रदेश ने बिहार को हराया: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेंकटेश अय्यर (नाबाद 55) और हर्ष ग्वाली (50) की मदद से मप्र ने 62 रन से जीत दर्ज की। बिहार की टीम 112 रन पर ऑल आउट हुई। शिवांग कुमार ने तीन विकेट लिए।
  • रेलवे ने केरल को हराया: रेलवे ने 32 रन से जीत दर्ज की। टीम ने सात विकेट पर 149 रन बनाए, जबकि केरल की टीम आठ विकेट पर 117 रन पर ऑल आउट हुई।
  • आंध्र प्रदेश ने ओडिशा को हराया: आंध्र प्रदेश ने 66 रन से जीत हासिल की। पृथ्वीराज यारा और सौरभ कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। केएस भरत (42), अश्विन हेब्बार (39) और कप्तान रिकी भुई (47) के योगदान से टीम ने सात विकेट पर 184 रन बनाए और ओडिशा को 17.2 ओवर में 118 रन पर रोक दिया।

    आयुष म्हात्रे की इस पारी ने न सिर्फ मुंबई को जीत दिलाई बल्कि उनके अंडर-19 कप्तान बनने के उत्साह को भी और बढ़ाया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.