ताजा खबर
‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||   

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की जांच जारी, विदेशी रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री का खंडन

Photo Source : Google

Posted On:Sunday, February 15, 2026

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच को लेकर विदेशी मीडिया में आई रिपोर्ट का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है और किसी भी तरह का निष्कर्ष निकालना जल्दबाज़ी होगी। एक इतालवी अख़बार ने दावा किया था कि जांच एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में पायलटों को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

सांगली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारी अपनी जांच एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही हैं। ऐसे में बाहरी रिपोर्टों पर भरोसा करने के बजाय हमें अपनी एजेंसियों पर विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अंतिम रिपोर्ट आधिकारिक रूप से जारी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।

गौरतलब है कि 12 जून 2025 को एयर इंडिया की बोइंग 787-8 विमान, जो फ्लाइट AI171 के तहत अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, टेक-ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भीषण हादसे में 241 यात्रियों समेत कुल 260 लोगों की जान चली गई थी, जो देश के सबसे गंभीर विमान हादसों में से एक माना जाता है।

इस बीच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने भी स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है और किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचा गया है। एजेंसी ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले उसे अंतिम रूप दिया जाना या निष्कर्ष तय हो जाना जैसी खबरें भ्रामक और अटकलों पर आधारित हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.