ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

गिफ्ट सिटी में शराब पीने के नियम और आसान, अब बिना सिफारिश मिलेगा परमिट

Photo Source : Google

Posted On:Friday, April 18, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात सरकार ने गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में शराब पीने के परमिट नियमों को और आसान बना दिया है। पहले जहां अस्थायी और ग्रुप परमिट के लिए किसी अधिकारी की सिफारिश जरूरी होती थी, अब इस प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से गिफ्ट सिटी में काम करने वाले कर्मचारियों और वहां आने वाले विजिटर्स को परमिट लेना पहले से कहीं ज्यादा सरल हो जाएगा। बता दें, गुजरात जैसे ड्राई स्टेट में 2023 में गिफ्ट सिटी को शराब पीने की विशेष अनुमति दी गई थी, जिससे विदेशी निवेश को बढ़ावा मिल सके और सोशल इंटरैक्शन को आसान बनाया जा सके।

गुजरात मद्य निषेध अधिनियम 1949 के तहत अब गिफ्ट सिटी का कोई भी कर्मचारी सीधे अधिकृत अधिकारी को फॉर्म A-1 जमा कर परमिट के लिए आवेदन कर सकता है। पहले इसमें अधिकारी की सिफारिश की आवश्यकता होती थी। नया नियम लागू होने के बाद वेरिफिकेशन के बाद शराब पीने की इजाजत का कार्ड जारी किया जाएगा जिसे संबंधित विभाग और निषेध व उत्पाद शुल्क अधीक्षक के साथ साझा किया जाएगा। दिसंबर 2023 के नियमों को 15 अप्रैल 2025 की अधिसूचना में और सरल किया गया है।

गिफ्ट सिटी में काम करने वाले लोग अब फॉर्म A-2 के माध्यम से अधिकतम पांच आगंतुकों को परमिट के लिए रिकमेंड कर सकते हैं, बशर्ते शराब केवल गिफ्ट सिटी के अधिकृत वाइन एंड डाइन एरिया में ही पी जा सकेगी। इसके लिए कर्मचारियों को अपने मेहमानों के साथ वहां उपस्थित रहना होगा। प्राधिकृत अधिकारी से तात्पर्य गिफ्ट सिटी के एमडी द्वारा नियुक्त अधिकारी से है। इस फैसले से शराब बिक्री में इजाफे की उम्मीद है। फिलहाल गिफ्ट सिटी में परमिट का सालाना शुल्क ₹1000 है। यहां शराबबंदी में ढील के बाद क्लब मेंबरशिप की भारी मांग देखी गई थी। गिफ्ट सिटी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, और हाल के वर्षों में वहां तेजी से गतिविधियां बढ़ी हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.