ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर विराट, रोहित से लेकर गंभीर तक ने जताया दुख

Photo Source : Google

Posted On:Friday, June 13, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुरुवार, 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद यह विमान एक रिहायशी इलाके में स्थित मेडिकल कॉलेज की छत पर गिर गया, उस वक्त बच्चे लंच कर रहे थे। इस भयानक हादसे में 265 लोगों की जान चली गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर लोग स्तब्ध और दुखी हैं।

इस दर्दनाक दुर्घटना पर देशभर से लोगों ने शोक व्यक्त किया है, जिनमें भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हैं। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, "अहमदाबाद हादसे की खबर सुनकर दिल टूट गया है। मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं।" हार्दिक पांड्या ने भी ट्वीट करते हुए कहा, "यह खबर दिल तोड़ने वाली है। ईश्वर सभी परिवारों को शक्ति दे।"

टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, जो इस समय इंग्लैंड में हैं, उन्होंने भी इस घटना पर शोक जताते हुए लिखा, "इस त्रासदी से मन बहुत व्यथित है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।" शिखर धवन ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, "मेघानी के पास हुए इस हादसे में जो लोग प्रभावित हुए हैं, उनके लिए प्रार्थना करता हूं।"

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया। विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "इस हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, सभी प्रभावितों के लिए दुआ करता हूं।" वहीं रोहित शर्मा ने लिखा, "अहमदाबाद से आई ये खबर बेहद दुखद है। सभी मृतकों और उनके परिजनों के लिए मेरी प्रार्थनाएं हैं।" इस भयावह हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.