ताजा खबर
‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||   

अहमदाबाद रथयात्रा में हाथी हुआ बेकाबू, समय रहते कंट्रोल में आई स्थिति

Photo Source : Google

Posted On:Friday, June 27, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद में निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा के दौरान खाड़िया इलाके में एक अप्रत्याशित घटना हो गई, जब यात्रा में शामिल एक हाथी अचानक भड़क गया और बेकाबू हो गया। रथयात्रा के दौरान भारी भीड़ थी, लेकिन पुलिस और वन विभाग की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और हाथी को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित कर लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

जगन्नाथ रथयात्रा देशभर में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से निकाली जाती है। अहमदाबाद की इस यात्रा की शुरुआत जगन्नाथ मंदिर जमालपुर से हुई, जहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को पारंपरिक रथों में बैठाकर खलासी समुदाय द्वारा बाहर निकाला गया। ये शोभायात्रा कई संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरती हुई शाम तक मंदिर में वापस लौटती है।

इस ऐतिहासिक रथयात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ सुबह मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी ‘पहिंद विधि’ निभाई, जिसमें वह सोने की झाड़ू से रास्ते की प्रतीकात्मक सफाई करते हैं। यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है और इसका विशेष धार्मिक महत्व है।

हर साल की तरह इस बार भी रथयात्रा में 18 हाथी, 100 से ज्यादा ट्रक, झांकियां, भान-मंडली और 30 अखाड़ों ने भाग लिया। 16 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। ट्रकों को विविध थीमों पर सजाया गया था, जो यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.