ताजा खबर
केंद्र सरकार का कड़ा जवाब: एलन मस्क के आरोपों को बताया बेबुनियाद, भारत में तीन कंपनियों को मिला है ल...   ||    बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बयान: "युवाओं को श्रेणियों में बांटना साजिश, वे सिर्फ युवा है...   ||    यमन के हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला, 3 लोगों की मौत और 36 घायल   ||    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई: चुनाव आयोग मुख्यालय और आवास पर कड़ी सुरक्षा तै...   ||    स्टेफनी टेलर के हरफनमौला प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज में 3-0 से दी मात   ||    विद्युत जामवाल का 16 मिनट तक बिना पलक झपकाए ध्यान: आंखों से बहे आंसू, विशेषज्ञों ने बताए खतरे   ||    बुजुर्गों में 'लो ब्लड शुगर' बन सकता है जानलेवा: दिमाग पर मिनटों में होता है असर, विशेषज्ञ ने बताए ग...   ||    शादी में थोड़ी दूरी ला सकती है नज़दीकियां: जापानी अवधारणा 'मा' (Ma) सिखाती है रिश्तों में पर्सनल स्प...   ||    चीन ने यूरोपीय संघ से व्यापारिक मतभेद संवाद से सुलझाने की अपील की, आर्थिक संबंधों की मजबूती पर जोर   ||    ईरान संघर्ष में अमेरिका को भारी झटका: 81 से अधिक सैन्य विमान और ड्रोन क्षतिग्रस्त, 3.3 अरब डॉलर का न...   ||   

मैड संधू मर्डर केस में अहमदाबाद से गिरफ्तारी, अमृतसर में गोली मारने वाले कथित शूटर को पकड़ा

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, October 8, 2026

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की हत्या के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद के तौर पर हुई है। डीसीपी क्राइम अजित राजियन ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़ा था और उसने संधू पर गोली चलाई थी।

पुलिस के अनुसार, परमिंदर की भूमिका कथित तौर पर शूटर की थी। उस पर गोली चलाने के साथ वारदात में इस्तेमाल बाइक का इंतजाम करने का भी आरोप है। मैड संधू की 3 अक्टूबर को पंजाब के अमृतसर में लोहारा रोड इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग की थी।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी और जांच से जुड़ी बाकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साझा की जाएगी। मैड संधू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर भी काम करते थे। वह पॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेकअप आर्टिस्ट्री के साथ जेंडर से जुड़े मुद्दों पर भी बात करते थे।

संधू को उनके कंटेंट, स्टाइल और फैशन चॉइस को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। कुछ महीने पहले एक निहंग सिख ने उनके सोशल मीडिया कंटेंट और कपड़ों पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि उनके वीडियो का युवाओं पर गलत असर पड़ सकता है। संधू के इंस्टाग्राम पर करीब 2.26 लाख फॉलोअर्स थे और वह पंजाबी फिल्म ‘ओए भोले ओए’ में भी नजर आए थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.