ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||   

बस से लौटते समय चोरी हुआ 8 तोला सोना, जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने खलासी को दबोचा

Photo Source : Google

Posted On:Sunday, December 28, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: शादी के सीजन में गहनों की जड़ाई के लिए अहमदाबाद से बीकानेर भेजा गया सोना वापसी के दौरान चोरी हो गया। यह मामला जोधपुर ग्रामीण जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के खलासी को गिरफ्तार किया है।

अहमदाबाद निवासी जयदीप सुरेश कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 20 दिसंबर को 8 तोला सोना जड़ाई और घड़ाई के काम के लिए अपने रिश्तेदार रवि सोनी के पास बीकानेर भेजा था। यह सोना मिलन बस के ड्राइवर रणवीरसिंह के जरिए भेजा गया था। काम पूरा होने के बाद 25 दिसंबर को रवि सोनी ने वही सोना वापस अहमदाबाद भेज दिया।

जब बस अहमदाबाद बस स्टैंड पहुंची तो बॉक्स खोलने पर उसमें से सोना गायब मिला। इसके बाद ड्राइवर और फरियादी ने बस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि बस का खलासी श्रवणसिंह जोधपुर के पास सोयला स्थित महाराज होटल के बाहर रास्ते में बैग उतारते हुए दिखाई दिया।

इसके बाद जयदीप सोनी ने खेड़ापा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी खलासी श्रवणसिंह पुत्र नखतसिंह निवासी नाथडाऊ को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी लाखाराम ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.