ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

गुजरात की 6 अदालतों को बम धमकी ईमेल, घंटों तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, February 17, 2026

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात में स्कूलों के बाद अब अदालतों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। मंगलवार को राज्य के छह जिलों की अदालतों को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड, राजकोट, गांधीनगर और मेहसाणा की जिला अदालतों को ये ईमेल प्राप्त हुए। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और कोर्ट परिसरों को एहतियातन खाली कराया गया।

वडोदरा जिला अदालत को भेजे गए ईमेल में परिसर में 19 बम रखे होने का दावा किया गया था। पुलिस अधिकारी मंजिता वंजारा के मुताबिक, ईमेल में दोपहर तक विस्फोट की धमकी दी गई थी। वहीं वलसाड के एसपी युवराजसिंह जडेजा ने बताया कि वहां भी इसी तरह का ईमेल मिला, जिसमें 19 आईईडी लगाए जाने और नमाज से पहले धमाका होने की बात कही गई थी। इसके बाद अदालत के 19 कमरों को खाली कराकर गहन जांच की गई।

अन्य जिलों—राजकोट, गांधीनगर और अहमदाबाद—में भी सुबह से तलाशी अभियान चला, जबकि दोपहर में मेहसाणा अदालत को धमकी भरा मेल मिला। हालांकि घंटों की सघन जांच के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। अधिकारियों ने इन धमकियों को अफवाह करार दिया है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले सोमवार को अहमदाबाद और वडोदरा के 34 स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जो बाद में फर्जी साबित हुए। पुलिस अब स्कूलों और अदालतों को भेजे गए ईमेल के बीच संभावित संबंध की जांच कर रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.