ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||   

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में टीटीई ने NCC कैडेट के साथ रेप की कोशिश, आरोपी फरार

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, February 18, 2026

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है। मऊ जिले की रहने वाली एनसीसी कैडेट युवती के साथ ट्रेन के टीटीई राहुल कुमार (पटना निवासी) ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की। घटना रविवार को तब हुई जब युवती टिकट न लेने के कारण एसी फर्स्ट कोच में बैठ गई थी।

सूत्रों के अनुसार, टीटीई ने युवती को सीट दिलाने और टिकट बनाने का बहाना बनाकर केबिन में बुलाया। वहां उसने पहले युवती से व्यक्तिगत सवाल किए और फिर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे धमकाया गया। पीड़िता ने तुरंत 112 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।

देवरिया जीआरपी ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की। आरोपी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया है। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि वाराणसी रेलवे जोन के अधिकारियों को आरोपी की निलंबन और अन्य विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भी भेजा गया है।

पीड़ित युवती मऊ की रहने वाली है और गोरखपुर में भर्ती की तैयारी के लिए आई थी। उसके मेडिकल परीक्षण कराए जा रहे हैं। केस को देवरिया में ट्रांसफर कर दिया गया है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.