ताजा खबर
अहमदाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा मकान मालिकों पर कार्रवाई   ||    अहमदाबाद में होगा आईपीएल 2025 का फाइनल, मुंबई भी प्लेऑफ की रेस में   ||    Fact Check: भारत-पाकिस्तान संघर्ष में दोनों देशों को कितना पहुंचा नुकसान? आंकड़ों की वायरल हो रही फर...   ||    चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर: मेष, मिथुन और धनु राशि के लिए अगले 3 दिन रहेंगे चुनौतीपूर्ण, जानें...   ||    13 मई का इतिहास: भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएं   ||    IPL 2025: फाइनल मैच के वेन्यू पर बड़ा अपडेट, ईडन गार्डन्स नहीं इस मैदान पर हो सकता है मैच   ||    ‘तो भगवान भी उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते’, रोहित-विराट को लेकर सुनील गावस्कर के बयान से मची खलबली   ||    IPL 2025: फाइनल की डेट सामने आते ही पंजाब किंग्स के लिए आई अच्छी खबर, 11 साल बाद होगा ऐसा   ||    Gold Rate Today: सोने के दाम दो दिन में धड़ाम, जानें प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट   ||    Share Market Today: शेयर मार्केट में क्या आज बरकरार रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट ओपिनियन   ||   

अपने एक्स के साथ वापिस फिर से रिश्ता जोड़ने से पहले रखे इन चीजों का ध्यान

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

कई बार होता है की आप अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से रिश्ता टूटने के बाद भी उनको भुला नहीं पाते। आप दोनों के बीच कुछ न कुछ जरूर होता है जो आपको बाँध कर रखता है और इस वजह से आप अपने रिश्ते को दूसरा चांस देना चाहते है।
हम सभी लोग अपने जीवन में एक कम्पैनियन चाहते है और कई बार मन करता है की अपने एक्स के साथ ही फिर से रिश्ता जोड़ ले। हालांकि दिल घबराता है उसी रिश्ते में फिर से जुड़ते हुए लेकिन बहुत बार देखा गया है की सेकंड चांस देने से रिश्ता मजबूत हो जाता है।
आज हम आपके लिए लेकर आये है कुछ ऐसी बातें जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए अगर आप अपने एक्स के साथ फिर से रिश्ते में जुड़ने जा रहे हो।
1. अपने पास्ट को पीछे छोड़ दे
आप दोनों के बीच पहले जो भी हुआ था जिस कारण से रिश्ता टूटा था उसको फिर से अपने रिश्ते के बीच लेकर ना आये। पुरानी बीती बातों को भुलाकर ही रिश्ते को फिर से शुरू करे।
2. विश्वास बहुत जरूरी
अगर आप अपने रिश्ते को फिर से जोड़ना चाहते है तो आपको ध्यान रखना होगा की आप उन पर विश्वास कर सकते है। अगर कोई बात है जो अभी भी आपके दिल में है और जिस से आपका विश्वास टूटा था , उस बात को अच्छे से क्लियर करके ही आगे बढे।
3. गलती न दोहराएं
आपको मालूम होगा की पिछली बार ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से आप दोनों अलग हुए। इस बार अगर आप अपने रिश्ते को फिर से चांस दे रहे है तो ध्यान में रखें की आप दोनों वह गलती दोबारा ना दोहराये। जो चीज भी आप दोनों के बीच डिफरेंस पैदा कर सकती है , उस से अपने आप को पूरी तरह से दूर रखे।
4. पहले खुलकर बात करे
रिश्ते में दोबारा जाने से पहले आप अपने पार्टनर से उनके दिल की बात भी जाने . ऐसा न हो की आप अभी भी रिश्ते को पहले की तरह समझ रहे है और आपका पार्टनर मूव ऑन कर चुका है। इसलिए बेहतर यही होगा की आप रिश्ते को फिर से शुरू करने से पहले एक दूसरे के दिल का हाल अच्छे से जाने।
5. अपने दोस्तों और परिवार वालो से करें बात
जब आपका रिश्ता पहली बार टूटा था तो जिसने भी आपको संभाला या आपकी हालत देखि आप उस इंसान से जरूर एक बार बात करे। उनसे अच्छे से बात करके ही कोई भी डिसीजन ले।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.