ताजा खबर
Fact check: सोशल मीडिया पर फायरिंग का एक वीडियो गलत दावे से वायरल, पहलगाम आतंकी हमले से नहीं है कोई ...   ||    Bharani Nakshatra Upay: सोमवार को भरणी नक्षत्र का बन रहा है शुभ संयोग, जीवन में सुख-समृद्धि पाने के ...   ||    28 अप्रैल का इतिहास: भारत और विश्व में घटित महत्वपूर्ण घटनाएँ   ||    DC vs RCB: किस बात से तिलमिला उठे किंग कोहली, केएल राहुल संग जमकर हुई जुबानी जंग, वीडियो वायरल   ||    MI vs LSG: हार के बाद Rishabh Pant को लगा एक और झटका, BCCI ने 24 लाख की दी सजा   ||    IPL 2025 के बीच इस खिलाड़ी पर लगा 4 मैच का बैन, खाते में दर्ज 8 डिमेरिट पॉइंट्स   ||    इन ‘छोटे’ बैंकों का ‘बड़ा’ धमाका, Fixed Deposit पर दे रहे 9% से ज्यादा ब्याज   ||    बिहार में पेट्रोल 100 के पार, जानें दिल्ली-नोएडा समेत बड़े शहरों में क्या दाम   ||    सक्सेस स्टोरी: Frooti, Appy Fizz को करोड़ों का ब्रांड बनाने वाला चेहरा कौन?   ||    बारिश, ओले, बिजली… फिर बिगड़ेगा मौसम, इन राज्यों में ‘कहर’ बरपाएगी आंधी   ||   

डायबिटीज (शुगर) के मरीजों को खाने चाहिए ये 5 फल

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

डायबिटीज एक बहुत खतरनाक बीमारी है। अगर आपकी डायबिटीज कंट्रोल से बाहर हो जाती है तो उसके बाद काफी और बीमारियां होने का डर होता है जैसे की हार्ट प्रॉब्लम, किडनी प्रॉब्लम , अंधापन और कॉम्प्लीकेशन्स काफी बढ़ जाती है।अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रखकर इस बीमारी को कम किया जा सकता है। इस वजह से डायबिटीज से ग्रसित लोग चीनी और मीठा बहुत कम खाते है। एक रिसर्च के हिसाब से उन लोगों को फलो के जूस नहीं पीने चाहिए।
लेकिन कुछ फल ऐसे होते है जिन्हे खाना डायबिटिक लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है :
1. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो कोलेस्ट्रॉल और इन्सुलिन को नियंत्रण में रखता है। इसके साथ साथ इसको खाने से ब्लड शुगर का लेवल बेहतर होता है और हृदय सम्बन्धी प्रॉब्लम भी कम होती है।
2. सेब
पुरानी कहावत है एक सेब हर दिन दूर रख सकता है। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और इसमें विटामिन सी भी मौजूद होता है जिस वजह से यह डायबिटिक लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है। सेब के छिलके में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट होते है इस वजह से आपको सेब के छिलके को भी खाना चाहिए।
3. अवोकेडो
अवोकेडो में काफी मात्रा में फैट होता है लेकिन यह फैट मोनोसैचुरेटेड होता है जो आपके शरीर के लिए अच्छा होता है। इस वजह से अवोकेडो डायबिटिक लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है। अवोकेडो को आप अलग अलग तरीके से खा सकते है।
4. नाशपाती
नाशपाती में फाइबर कंटेंट बहुत ज्यादा होता है जो आपके शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। जिन लोगों का शुगर लेवल बढ़ा होता है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके छिलके को छील कर आपको इसका सेवन करना चाहिए।
5. कीवी
कीवी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें पोटाशियम ,फाइबर और विटामिन सी मौजूद होता है जिसको खाने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
ये फल डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में शामिल करने चाहिए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.