ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

आखिर क्यों पसंद आती है टूरिस्ट को ऑस्ट्रेलिया की 'गुलाबी झील' ?

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

दुनिया में ऐसी कई जगह है जिनको देखने के लिए लोग दूर दूर से आते है। ऐसी ही एक जगह है ऑस्ट्रेलिया की फेमस पिंक लेक हिलर जिसे गुलाबी झील भी कहते है। यह अपने आप में इतनी सुन्दर है कि आप उसे देखकर हैरान हो जाए। इस लेक को 1802 में एक नेवी एक्स्प्लोरर ने ढूंढा था और इसका रंग स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक की तरह गुलाबी है।
यह लेक वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के मिडिल आइलैंड कोस्ट के पास है। इस लेक का रंग गुलाबी क्यों है इसके बारे में आज तक पता नहीं लग पाया है।कुछ साइंटिस्ट का मानना है कि यह रंग मिक्रोऑर्गेनिस्म की वजह से है। इसके साथ साथ इसके पानी में नमक की मात्रा बहुत ज्यादा है जिस वजह से यहां पानी का रंग गुलाबी है। इसके पानी में मौजूद एलगी और बैक्टीरिया इसके रंग को गुलाबी करते है।
इसका गुलाबी रंग ही टूरिस्ट को अपनी और आकर्षित करता है। 600 मीटर तक फैली इस झील में लोग स्विमिंग करने आते है और इसके आस पास पेपर बार्क और यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हुए है। इसके गुलाबी रंग की वजह से आप डरे नहीं बल्कि साइंटिस्ट का मानना है यहां पर तैराकी करना बिलकुल सेफ है। इस वजह से गर्मियों में यहां टूरिस्ट की काफी भीड़ होती है।
लोग दूर दूर से यहां आते है और इसके पानी में स्विमिंग का मजा लेते है। आज कल यह लेक टूरिस्ट स्पॉट बन गयी है लेकिन पहले इस लेक पर नमक एक्सट्रैक्शन का काम चलता था।
किसी भी लेक वाटर की तरह यह पानी भी पीने के योग्य नहीं है। नमक का पानी पीना वैसे भी शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसलिए ध्यान रहे की आप गलती से भी इस लेक के पानी को पिए नहीं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.