ताजा खबर
अहमदाबाद में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव: पूर्व और पश्चिम के लिए दो अलग DEO ऑफिस   ||    गुजरात में मानसून की रफ्तार तेज़, अब तक 43.76% बारिश, 29 डैम हाई अलर्ट पर   ||    BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों? सामने आई 3 बड़ी वजह, चर्चा में है ये 4 बड़े नाम   ||    उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सड़कें ब्लॉक, हिमाचल में बादल फटने से बाढ़; बारिश से किस राज्य में कैसे ...   ||    राफेल की इमेज खराब करने के लिए चीन का प्रोपेगैंडा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैलाई थी अफवाह   ||    Amarnath Yatra: ‘ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग आ गए…’, यात्री बोले- कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता   ||    ‘ग्लोबल साउथ दोहरे मानदंडों का शिकार, भारत मानवता के हित में’, BRICS सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री म...   ||    दुनिया के 7 अजूबे कौन से हैं? जिनका 7 जुलाई को ही हुआ था ऐलान, ताजमहल ने पाया था 7वां स्थान   ||    LIVE आज की ताजा खबर, 7 July 2025 Today Breaking News: 18 जुलाई को बिहार आएंगे PM मोदी, मोतिहारी में ...   ||    ट्रंप की नेतन्याहू से मुलाकात क्यों जरूरी है? जंग के बाद पहली बार किन मुद्दों पर होगी चर्चा   ||   

मणिपुर में छात्रों द्वारा किया जा रहा हिंसक प्रदर्शन, RAF पर लोहे के छर्रे दागे, राज्य में 6 दिन इंटरनेट बंद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 10, 2024

मुंबई, 10 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मणिपुर में छात्रों द्वारा हिंसक प्रदर्शन किया जा रहा है। राजभवन की ओर मार्च कर रहे स्टूडेंट्स की सुरक्षाबलों से झड़प हो गई। छात्रों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया और गुलेल से छर्रे मारे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। वहीं, न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र ने मंगलवार को मणिपुर में 2,000 और CRPF जवान भेजने का फैसला किया है। 9 सितंबर को भी स्टूडेंट्स ने राजभवन पर पत्थरबाजी की थी, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट्स दागी थीं। 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद रात को मैतेई समुदाय की महिलाओं ने ड्रोन हमलों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला था। राजभवन और मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट में कर्फ्यू लगा दिया है। राज्य में 15 सितंबर तक इंटरनेट बैन कर दिया गया है। साथ ही, छात्रों का नेतृत्व कर रहे एम. सनाथोई चानू ने बताया, हमने DGP, राज्य सरकार के सुरक्षा सलाहकार को हटाने की मांग की है। CRPF के पूर्व DG कुलदीप सिंह के नेतृत्व में बनी यूनिफाइड कमांड राज्य सरकार को सौंपने की मांग की है।

वहीं, केंद्र सरकार ने मणिपुर में 2,000 और CRPF जवान भेजने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ये जवान दो नई बटालियनों में आएंगे। एक बटालियन तेलंगाना के वारंगल से और दूसरी झारखंड के लातेहार से मणिपुर भेजी जा रही है। एक बटालियन का मुख्यालय चुराचांदपुर जिले के कांगवई में होगा और दूसरी बटालियन इंफाल के आसपास तैनात की जाएगी। इन्हें एंटी ड्रोन गन भी दी गई है, ताकि हमला करने वाले ड्रोन को गिराया जा सके। राज्य में पहले से 16 CRPF बटालियन तैनात हैं, जो इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, चुराचांदपुर, नॉनी, जीरीबाम, कांगपोकपी और बिष्णुपुर जिलों में काम कर रही हैं। मणिपुर में सीआरपीएफ जवानों को दो ड्रोन गन दी गई हैं, जो ड्रोन को जाम करके उन्हें गिरा सकती हैं या वापस जाने पर मजबूर कर सकती हैं। जल्द ही और भी ऐसे उपकरण मणिपुर भेजे जाएंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.